• Breaking News

    उद्धव गुट को एक और बड़ा झटका, विधान सभा और संसद में शिवसेना को आवंटित कार्यालय पर शिंदे गुट का कब्जा


    उद्धव गुट को एक और बड़ा झटका, विधान सभा और संसद में शिवसेना को आवंटित कार्यालय पर शिंदे गुट का कब्जा


    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90
    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र  / स्थानीय संसंवाददाता 

     नई दिल्ली : महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। उद्धव ठाकरे ने पहले शिवसेना का नाम और चुनाव चिह्न 'तीर-कमान' गंवाया। फिर उनके हाथ से विधानसभा में पार्टी का दफ्तर 'शिवसेना भवन' भी चला गया। अब उनके लिए एक और बुरी खबर है।


    यह भी पढ़े-

    छत्तीसगढ :बेटी का हाथ नही दिया तो किशोरी पर धारदार हथियार से हमला

    छत्तीसगढ :बेटी का हाथ नही दिया तो किशोरी पर धारदार हथियार से हमला



    अब हाथ से गया संसद में पार्टी का दफ्तर

    संसद में शिवसेना के दफ्तर पर भी अब एकनाथ शिंदे गुट का कब्जा हो गया है। लोकसभा सचिवालय ने शिंदे गुट को संसद भवन में स्थित में पार्टी दफ्तर का कब्जा दे दिया है। लोकसभा सचिवालय की तरफ से इसको लेकर आदेश जारी किया गया है। आदेश में कहा गया कि संसद भवन का कमरा नंबर 128 शिवसेना संसदीय पार्टी को बतौर कार्यालय आवंटित किया जाता है।


    विधानसभा दफ्तर से भी गंवाया कब्जा

    शिवसेना का नाम और चुनाव चिह्न गंवाने के बाद उद्धव गुट को एक और झटका सोमवार को लगा। दरअसल, विधानसभा में स्थित शिवसेना के दफ्तर को भी शिंदे गुट के हवाले कर दिया गया। शिंदे गुट के समर्थक विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर से मिलकर इसकी मांग की थी।


    चुनाव आयोग के फैसले को SC में चुनौती

    गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने 17 फरवरी को शिंदे गुट को शिवसेना का नाम और उसका चुनाव चिह्न तीर-कमान देने का फैसला किया था। उद्धव गुट ने चुनाव आयोग के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। द्धव ठाकरे ने चुनाव आयोग के फैसले को रद्द करने की मांग की है।


    कल होगी सुनवाई

    वहीं, सुप्रीम कोर्ट उद्धव गुट की याचिका पर सुनवाई के लिए राजी हो गया है। मामले बुधवार दोपहर साढ़े 3 बजे सुनवाई होगी। वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने मंगलवार को उद्धव गुट का पक्ष रखते हुए अदालत में कहा कि अगर चुनाव आयोग के आदेश पर रोक नहीं लगाई गई तो वे सब कुछ बैंक खाते वगैरह अपने कब्जे में ले लेंगे।

    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .




    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad