• Breaking News

    Simdega News:सिमडेगा कस्तूरबा स्कूल में मिली कई अनियमितताएं, बच्चों को नहीं मिल रही सही सुविधाएं

     
    सिमडेगा कस्तूरबा स्कूल में मिली कई अनियमितताएं, बच्चों को नहीं मिल रही सही सुविधाएं


    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90
    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र  दीपक कुमार 

    सिमडेगा : जिला उपाध्यक्ष सोनी पैंकरा ने सोमवार को कस्तूरबा स्कूल का निरीक्षण किया सांसद प्रतिनिधि संजय शर्मा के साथ निरीक्षण करने पहुंचे. जिला परिषद उपाध्यक्ष ने कई अन्य तथा और गड़बड़ी की बात कही . जिला उपाध्यक्ष ने कस्तूरबा आवासीय विद्यालय सिमडेगा एवं झारखंड आवासीय विद्यालय पाकरटांड़ का निरिक्षण किया .


    छात्राओं को पूरे ठंड में कंबल नहीं मिला 

    सोनी पैकरा ने बताया कि स्कूल की छात्राओं को पूरे ठंड में कंबल नहीं दिया गया छात्राएं खुद अपने स्तर से कंबल की व्यवस्था की थी इसके अलावा छात्राओं को स्कूल यूनिफॉर्म चप्पल आदि भी नहीं दिया गया सोनी पैकरा ने बताया कि बच्चियों को भात के साथ दाल नहीं दिया गया छात्रा सब्जी और भात खा रही थी इसके अलावा भोजन मेन्यू के आधार पर भी  नहीं मिलने की शिकायत की गई स्कूल में अंग्रेजी विषय का कोई शिक्षक नहीं होने और कंप्यूटर की पढ़ाई नहीं होने के बात भी जिला परिषद उपाध्यक्ष ने कहा .


    छात्राए जमीन पर बैठ कर पढ़ती है 
     निरीक्षण के बाद जिला परिषद उपाध्यक्ष ने डीएसई विनोद कुमार से मिलकर उन्हें स्कूल में व्याप्त समस्याएं और गंभीर गड़बड़ी की जानकारी दी . बताया गया कि कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय एक ही परिसर में संचालित होते हैं दोनों स्कूल में 595 बच्चे नामांकित है जिसमें सोमवार को 467 छात्राएं उपस्थित थी स्कूल भवन में क्षमता कम होने के कारण छात्राओं को जमीन में बैठकर पढ़ाई करनी होती है . साथ ही साथ जिस कक्षा में पढ़ाई होती है उसी कक्षा में उन्हें सोना भी पड़ता है . 


    जिला परिषद उपाध्यक्ष ने लिखित शिकायत दी

    विनोद कुमार ने बताया कि जिला परिषद उपाध्यक्ष ने उन्हें लिखित शिकायत दी है .उन्होंने कहा कि शिकायत के आलोक में वार्डन से कारण पूछा जायेगा उन्होंने कहा कि एक ही भवन में दो स्कूल संचालित होने के कारण जगह की थोड़ी समस्या है जिसे जल्द ही दूर कर लिया जाएगा .

    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .


    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad