• Breaking News

    SITAMARHI NEWS:पांच लाख का कर्ज हजम करने के लिए चुन्नू ने करवाया दिनेश की हत्या

    SITAMARHI NEWS:पांच लाख का कर्ज हजम करने के लिए चुन्नू ने करवाया दिनेश की हत्या




    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90
    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र  / दीपक कुमार 


    सीतामढ़ी: पहले पांच लाख का कर्ज हजम करने के लिए  कर्ज देने वाले व्यक्ति की हत्या कर शव को झाड़ी में फेक दिया था,  4 जनवरी को पुनौरा थाना क्षेत्र के  रीगा रोड के पास पड़े दिनेश साह की हत्या मामले में पुलिस ने हत्यारे सहित तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 

    SITAMARHI NEWS:पांच लाख का कर्ज हजम करने के लिए चुन्नू ने करवाया दिनेश की हत्या


    यह भी पढ़े-

    100 से ज्यादा मुकदमों में वांछित,15 लाख के इनामी नक्सली मिथिलेश सिंह उर्फ दुर्याधन महतो आत्मसमर्पण किया

    100 से ज्यादा मुकदमों में वांछित,15 लाख के इनामी नक्सली मिथिलेश सिंह उर्फ दुर्याधन महतो आत्मसमर्पण किया


    दिनेश की पत्नी ने किया खुलासा 

    एसपी हर किशोर राय ने बताया कि चार जनवरी  को रीगा रोड में ओआरएस स्कूल के समीप झाड़ी से एक शव बरामद किया गया था। शहर के कोर्ट बाजार, वार्ड 17 की सविता देवी ने शव की पहचान अपने पति दिनेश साह के रूप में की थी। पत्नी के बयान पर पुनौरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर हत्यारे का पता लगाने में जुट गई थी। इसके लिए डीएसपी सदर सुबोध कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी। तकनीकी सहयोग से मामले में रीगा थाना क्षेत्र के बुलाकीपुर खैरवा के बिट्टू कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, तो उसने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। आपको बताते चले की सबसे पहले दिनेश की हत्या की  खबर का खुलासा वी न्यूज 24 ने किया  .

    यह भी पढ़े-

    .com/img/a/

    नीतीश का खिलाड़ियों को लेकर बड़ा ऐलान... मेडल लाओ और नौकरी पाओ



    बिट्टू ने खोली पूरी घटना की पोल

    एसपी ने बताया कि पूछताछ में बिट्टू ने घटना की पूरी खोल दी गई। बताया कि बैरगनिया थाना क्षेत्र के पचटकी यदु गांव के चुन्नू कुमार की सीतामढ़ी शहर के रिंग बांध पर कपड़े की दुकान है। उक्त दुकान से कपड़े लेकर दिनेश साह (मृतक) फेरी का काम करता था। दिनेश ने चुन्नू को कर्ज पर पांच लाख रुपये दिया था। वह चुन्नू पर पैसे लौटाने का दबाव डाल रहा था। इससे परेशान होकर चुन्नू ने खौफनाक साजिश रची। उसकी सोच थी कि जिले में बाघ आया हुआ है। क्यों न दिनेश की हत्या कराकर शव को झाड़ी में फेंक दें। ताकि बाघ शव को खा जाएगा। सबूत मिटने से वह फंसेगा भी नहीं। कर्ज की राशि भी नहीं देनी पड़ेगी।



    हत्या के लिए दी थी एक लाख की सुपारी

    बताया गया है कि पांच लाख रुपये 'पचाने' के लिए ही चुन्नू ने बैरगनिया थाना के परसौनी गांव के धर्मवीर महतो नामक अपराधी को एक लाख रुपये की सुपारी देकर दिनेश की हत्या करा दी। फिर शव को झाड़ी में फेंकवा दिया। शव को बाघ तो नहीं खा सका, लेकिन इस बड़ी घटना का खुलासा जरूर हो गया। इस घटना को अंजाम देने में बिट्टू ने भी धर्मवीर की मदद की थी। पुलिस ने घटना में शामिल तीनों किरदार को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दी है। साथ ही इनके पास से सबों के पास से चाकू, खून लगा मृतक की टोपी एवं एक बाइक भी बरामद की है। 

    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad