• Breaking News

    Turkey Syria Earthquake :तुर्की सीरिया में भूकंप पीड़ितों की चीखें बयां कर रही सारा हाल, 7800 लोगों की गई जान

    तुर्की सीरिया में भूकंप पीड़ितों की चीखें बयां कर रही सारा हाल, 7800 लोगों की गई जान



    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90
    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र  एजेंसी

    अंकारा, एजेंसी। तुर्किये और सीरिया में सोमवार सुबह आए 7.8 तीव्रता की भूकंप और उसके बाद भी लगे कई तेज झटकों की वजह से मृतकों का आंकड़ा 7800 पहुंच चुका है। तुर्किये में मरने वालों की संख्या बढ़कर 5894 हो गई है जबकि सीरिया में भी 1932 से अधिक लोगों की भूकंप से जान गई है। तुर्किये के राष्ट्रपति तैयप एर्दोगन ने भूकंप से प्रभावित देश के 10 दक्षिणी प्रांतों में तीन माह के लिए आपातकाल घोषित किया है। साथ ही उन्होंने भूकंप प्रभावित इलाकों में राहत कार्य में तेजी लाने को कहा है।

    यह भी पढ़े-

    नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान में सर्पदंश से बचाव पर मॉकड्रिल कर प्रशिक्षण दिया गया।

    नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान में सर्पदंश से बचाव पर मॉकड्रिल कर प्रशिक्षण दिया गया।


    पीड़ितों की चीख सारे हालात कर रही बयां

    घायलों की संख्या भी 42,259 का आंकड़ा पार कर गई है। मृतक संख्या अभी और बढ़ सकती है। अभी भी हजारों लोग मलबे में फंसे हैं। राहत एवं बचाव कार्य जारी हैं। अभी तक करीब आठ हजार लोगों को बचाया जा चुका है। कई दशकों बाद आए ऐसे विनाशकारी भूकंप से हालात बेहद भयावह हैं। इमारतें, सड़कें, गाड़ियां समेत हर चीज तबाह हो चुकी है।


    यह भी पढ़े-

    .com/img/a/

    राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव-2023 का आयोजन वर्चुअल माध्यम से किया गया।



    हर तरफ मलबा ही मलबा नजर आ रहा है। चारों तरफ लाशें दिख रही हैं और उनमें अपनों को तलाशते लोग। मलबे से लगातार शव निकल रहे हैं और सड़कों पर दौड़ती एंबुलेंस, पुलिस के सायरन और पीड़ितों की चीख सारे हालात खुद-ब-खुद बयां कर रही हैं। अस्पताल भी घायलों से भरे हुए हैं। राहत एवं बचाव टीमें हर पल मदद में जुटी हैं।

    यह भी पढ़े-

    .com/img/a/

    इस वजह से हुआ था नेपाल के पोखरा में विमान दुर्घटना ,गयी 72 लोगों की जान



    लोगों ने शापिंग माल, स्टेडियम में ली शरण

    बचावकर्मी बड़ी सावधानी से कंक्रीट के पत्थर और लोहे की छड़ों को हटा रहे हैं ताकि मलबे में यदि कोई भी जीवित बचा हो तो उसे सुरक्षित निकाला जा सके। मलबे से किसी के चिल्लाने की आवाज आती है तो बचाव टीमें और शिद्दत से अपने मिशन में जुट जाती हैं। जिंदा बचाए जाने की सूरत में लोग नारेबाजी कर इन टीमों का उत्साहवर्धन कर रहे हैं।


    जैसे ही मलबे से किसी घायल को राहत कर्मी बाहर निकालकर लाते हैं, लोग उस तरफ दौड़ पड़ते हैं, इस आस में कि कहीं वह उनका प्रियजन तो नहीं। भूकंप प्रभावित क्षेत्रों के लोगों ने शापिंग माल, स्टेडियम, मस्जिद और सामुदायिक केंद्रों में शरण ली हुई है। इसके अलावा भयभीत कुछ लोग सड़कों पर भी हैं। भूकंप के बाद आने वाले हलकों झटकों से बार-बार धरती हिल रही है।


    दुनियाभर से मिल रहा तुर्किये को मदद 

    भारत समेत दुनियाभर के देशों ने बचाव प्रयासों में सहायता के लिए अपने दलों को भेजा है। इस बीच, दक्षिण-पूर्व तुर्किये में भूकंप से प्रभावित एक शहर में बंदरगाह के एक हिस्से में भीषण आग लग गई। उसे अभी तक बुझाया नहीं जा सका है। तस्वीरों में इस्कांद्रेयन बंदरगाह पर जलते हुए कंटेनर से काला धुआं उठता नजर आ रहा है। 


    आठ गुना तक पहुंच सकती है मृतक संख्या

    डब्ल्यूएचओ विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि इस आपदा में मरने वालों की संख्या वर्तमान से आठ गुना तक पहुंच सकती है। उसने कहा कि भूकंप के मामलों में अक्सर देखा जाता है शुरुआत में मृतकों व घायलों की जो संख्या आती है, उसमें बाद में तेजी से इजाफा होता है। डब्ल्यूएचओ ने साथ ही भूकंप के चलते बेघर हुए लोगों के लिए भी चेतावनी दी कि ठंड से उनकी मुश्किलें और अधिक बढ़ सकती है। वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad