• Breaking News

    फुफेरे भाई को गोली मारकर कर दी हत्या ,फोन कर कहा कि मैंने नीतीश को मार डाला

    फुफेरे भाई को गोली मारकर कर दी हत्या ,फोन कर कहा कि मैंने नीतीश को मार डाला


    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90
    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / अमित कुमार 

    खुसरूपुर। थाना क्षेत्र के इशोपुर में पंचपुलवा के पास बुधवार की शाम ट्रक मालिक राजीव यादव ने फुफेरे भाई नीतीश यादव (26) की गोली मारकर हत्या कर दी।वारदात को अंजाम देने के बाद राजीव ने स्वयं नीतीश के घरवालों को फोन कर कहा कि मैंने नीतीश को मार डाला। इसके बाद वह सहयोगियों के साथ फरार हो गया।


    यह भी पढ़े-

    झारखंड के दारोगा ने विधवा से दो दिन तक किया दुष्कर्म, अब विधवा मांग रही इंसाफ

    झारखंड के दारोगा ने विधवा से दो दिन तक किया दुष्कर्म, अब विधवा मांग रही इंसाफ



    इधर, घटना के प्रत्यक्षदर्शी व नीतीश के भतीजे कौशल यादव ने भी स्वजन और पुलिस को जानकारी दी। स्वजन ने घटनास्थल पर पहुंच कर हंगामा किया। हालांकि, मौके पर पहुंचे फतुहा एसडीपीओ राजेश कुमार मांझी, थानाध्यक्ष समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने हालात पर तुरंत काबू पा लिया। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसडीपीओ ने बताया कि आरोपितों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। वे घर छोड़ कर फरार हैं।


    राजीव ने फोन कर पंचपुलवा के पास बुलाया

    इशोपुर निवासी प्रभु यादव के पुत्र नीतीश यादव और सुकरबेगचक निवासी दनदन यादव के पुत्र राजीव यादव ममेरे-फुफेरे भाई हैं।


    राजीव का ट्रक नीतीश चलाता था। बताया जाता है कि शाम में राजीव ने नीतीश को कॉल कर पंचपुलवा के पास बुलाया था। नीतीश के भतीजे कौशल को अनहोनी का आभास हुआ, जिसके बाद वह भी चाचा के साथ चल दिया। कौशल के मुताबिक, पंचपुलवा के पास राजीव के साथ दो बाइक पर पांच लोग सवार थे। नीतीश के पहुंचते ही वे गाली-गलौज करने लगे। कौशल की मानें तो राजीव के ट्रक पर गिट्टी-बालू ढोया जाती थी, जिसके रुपयों को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था।

    यह भी पढ़े-

    .com/img/a/

    तुषार हत्याकांड के विरोध में लोगों ने बिहटा में कैंडल मार्च निकाला।


    नीतीश को घेरकर दाग दीं गोलियां

    नोकझोंक ने अचानक हिंसक रूप ले लिया, जिसके बाद नीतीश भागने लगा। तभी राजीव ने सहयोगियों के साथ उसे घेर लिया और सिर, सीने व पेट में चार गोलियां दाग दीं।


    गोलियां लगते ही नीतीश लहूलुहान हालत में जमीन पर गिर पड़ा और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मौत को लेकर आश्वस्त होने के बाद राजीव ने नीतीश के घरवालों को सूचना दी और बाइक से फरार हो गया। इधर, फायरिंग होते ही कौशल भी कुछ दूर चला गया था। नीतीश की हत्या की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। 

    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

     

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad