• Breaking News

    झारखंड के दारोगा ने विधवा से दो दिन तक किया दुष्कर्म, अब विधवा मांग रही इंसाफ

    झारखंड के दारोगा ने विधवा से दो दिन तक किया दुष्कर्म, अब विधवा मांग रही इंसाफ


    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90
    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / सूरज महतो 

    जमशेदपुर। आजादनगर थाना के पूर्व दारोगा विमल कुमार के विरुद्ध सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर के आरइटी थाना क्षेत्र की एक विधवा महिला ने तीन दिनों तक एक मकान में रखकर दुष्कर्म, मारपीट और धमकी देने के आरोप लगाया है। महिला ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में मामले को लेकर शिकायत दाखिल की है, जिसमें दारोगा समेत सुनिता सवैया, पूनम सवैया और निलय सवैया को भी आरोपित किया गया है।


    यह भी पढ़े-

    तुषार हत्याकांड के विरोध में लोगों ने बिहटा में कैंडल मार्च निकाला।

    तुषार हत्याकांड के विरोध में लोगों ने बिहटा में कैंडल मार्च निकाला।


    महिला ने शिकायत में बताया है कि दारोगा ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया जिसके कारण वह गर्भवती हो गई। एक दिसंबर 2022 को उसने एमजीएम अस्पताल में पुत्री को जन्म दिया, जिसके कारण समाज में उसका जीना दुभर हो गया है। यह घटना 16 अप्रैल से 18 अप्रैल 2022 तक की है। महिला का आरोप है कि उसने दारोगा की शिकायत एसएसपी व आजादनगर थाना तक निबंधित डाक से भेजी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

    यह भी पढ़े-

    .com/img/a/

    आसिया परवीन ने बिहार में छठा स्थान प्राप्त कर सीतामढ़ी जिले का नाम रौशन किया



    वर्तमान में विमल कुमार पटमदा के बोड़ाम थाना में पदस्थापित है। तीनों महिला मानगो दाईगुट्टू क्षेत्र की निवासी है। न्यायालय ने महिला की दर्ज शिकायत को बिरसानगर एसटी-एसएसी थाना को जांच के लिए भेज दी है। इधर, आजादनगर थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत पहले आई थी, लेकिन आरोप लगाने वाली महिला कभी थाना नहीं आई है। उसे खोजा भी गया।


    यह भी पढ़े-

    .com/img/a/

    रिस्पॉन्सिबल एआई के लिए ब्रेन-इंस्पायर्ड/न्यूरोमॉर्फिक कंप्यूटिंग पर आईआईटी पटना में सात दिवसीय कार्यशाला का आयोजन


    वहीं विमल कुमार का पक्ष जानने के लिए कई बार उसे काल किया गया, लेकिन उन्होंने काल नहीं उठाया। महिला ने बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। वह शादी-विवाह समारोह में बर्तन-धोने का काम करती है। 16 अप्रैल 2022 को मानगो ओल्ड पुरुलिया रोड आजादनगर में एक पार्टी में काम करने के लिए गई थी। उसके साथ काम करने वाली तीन महिलाओं ने एक मकान में सफाई करने के नाम पर उसे दारोगा के पास पहुंचा दिया।




    वह दारोगा को देखकर डर गई। दारोगा ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। दूसरे दिन सुबह कमरे में बंद कर दारोगा चला गया। उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया। विरोध करने पर मारपीट की। मकान से फेंक देने की धमकी दी। शारीरिक संबंध बनाने के बाद दारोगा चला जाता था। 18 अप्रैल की रात आठ बजे उसे कार में बैठाकर दारोगा जुगसलाई मुहल्ला ले गया और वहां उसे उतार दिया।


    दरोगा ने किसी को नहीं बताने की धमकी दी। इसके बाद वह किसी तरह अपने गम्हरिया स्थित मायका पहुंची। स्वजनों को जानकारी दी। उसे एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। कई दिनों तक अस्पताल में रहने के बाद महिला स्वास्थ्य हुई और वह अपने घर चली गई। दारोगा पुलिसकर्मियों के साथ उसके घर पर आया और धमकी देते हुए कहा कि अगर थाना गई तो जान से मार देगा। 

    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

     

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad