• Breaking News

    मधुबनी ज़िला के साहरघाट में बस गड्ढे में पलटी, दो दर्जन घायल


    मधुबनी ज़िला के साहरघाट में बस गड्ढे में पलटी, दो दर्जन घायल


    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90
    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / असफाक खान 

     मधुबनी : तेज़ रफ़्तार बस के गड्ढे में पलट जाने से बस में सवार  दो दर्जन मुसाफ़िर घायल हो गए।घायलों में लगभग एक दर्जन महिलाएं भी शामिल हैं।उन घायलों में से दो की हालत गम्भीर बताई जा रही है । लगभग दस घायल  लोगों को पी एच सी चोरौत से सदर अस्पताल सीतामढ़ी रेफर किया गया है ।



    बतादें कि मधुबनी ज़िला के साहरघाट से पुपरी आ रही बस चोरौत प्रखण्ड के मुसहरी टोल के नज़दीक सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गई।इस घटना में 9 महिलाएं सहित दो दर्जन लोग घायल हो गए। जिनमे से 9 मुसाफिरों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सीतामढ़ी रेफर किया गया है।घायलों में अनिता देवी,अमृति देवी,अहमद राईन,अनिता देवी,राजदेव चौधरी,पूजा देवी ,राजो देवी,सोमन महतो को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सीतामढ़ी रेफर किया गया है।

    यह भी पढ़े-

    .com/img/a/

    8 वर्षीय शौर्य का हत्यारा कोडरमा में गिरफ्तार ,शौर्य के घर में किरायेदार था हत्यारा


    जबकि कामेश्वर चौधरी,छाया जायसवाल,रंजू कुमारी, प्रियंका कुमारी,कल्पना कुमारी,बिनोद पंडित सहित अन्य का इलाज़ पी एच सी चोरौत व चोरौत के स्थानीय निजी क्लिनिक में भी चल रहा है।मिली जानकारी के मुताबिक़ कन्हैया बस सर्विस की BR06 - PB0577 बस साहर घाट से पुपरी के लिए चोरौत के रास्ते आ रही थी।इसी दरम्यान चोरौत प्रखण्ड के मुसहरी टोल के नज़दीक़ बस अनियंत्रित हो कर गड्ढे में पलट गई।बस में सवार बिनोद पंडित अपने परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।


    घटना की जानकारी मिलते ही चोरौत थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुँच कर घायलों को बस से निकालते हुए एम्बुलेंस को बुलवाकर सभी को अस्पताल भेजवाने में जुट गए।घटना के बाद बस चालक फरार हो गया।फिलहाल सभी घायलों का इलाज़ अलग अलग  अस्पतालों में चल रहा है।

    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .


    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad