• Breaking News

    DELHI NCR NEWS :आपसी रंजिश सरेआम बदमाशो ने वकील की गोली मारकर हत्या कर दी


    DELHI NCR NEWS :आपसी रंजिश सरेआम बदमाशो ने वकील की गोली मारकर हत्या कर दी


    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90
    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र  / आरती गुप्ता 

     नई दिल्ली : के द्वारका में शनिवार शाम बाइक सवार बदमाशों ने सरेआम  चलते यातायात के बीच कार सवाल वकील की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पालम की ओर भाग गए। पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि आपसी रंजिश की वजह से वकील को गोली मारी गई है। हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी के जरिए हमलावरों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस के अनुसार, गोल्डन हाइट्स सोसाइटी, सेक्टर-12 द्वारका निवासी वीरेंद्र कुमार (53) अर्टिगा कार से घर की ओर जा रहे थे। द्वारका सेक्टर-एक की लालबत्ती के पास बाइक पर आए दो हमलावरों ने फिल्मी स्टाइल में ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। वीरेंद्र को दो गोली लगी। कॉलसेंटर कर्मी हरप्रीत ने उन्हें पास के मणिपाल अस्पताल में पहुंचाया। 


     यह भी पढ़े-


    Sitamarahi News:सीतामढ़ी जिले के मेजरगंज में नेपाली जाली नोट गिरोह का भंडाफोड़, दो ठग गिरफ्तार

    Sitamarahi News:सीतामढ़ी जिले के मेजरगंज में नेपाली जाली नोट गिरोह का भंडाफोड़, दो ठग गिरफ्तार



    अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शाम 4:22 बजे पुलिस को गोलीबारी की सूचना मिली। पुलिस और क्राइम टीम ने जांच की। इसके बाद फोरेंसिक टीम ने नमूने उठाए। वकील पर 2017 में भी रोहिणी कोर्ट के पास गोली चलाई गई थी। इसके बाद उन्हें सुरक्षा के लिए दो पीएसओ मुहैया करवाए गए थे।  साल 2021 में सुरक्षा को हटा ली गई थी। वीरेंद्र को कुछ करीबियों से प्रॉपर्टी विवाद भी है। कई मामले अदालत में लंबित हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि रंजिश में हत्या की गई है। पुलिस परिजनों से जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने कहा कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

     


    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad