• Breaking News

    Violence on Ram Navami: कर्फ्यू के बीच बम धमाके से दहला बिहार का सासाराम ,विस्फोट में आधा दर्जन लोग घायल

    Violence on Ram Navami: कर्फ्यू के बीच बम धमाके से दहला बिहार का सासाराम ,विस्फोट में आधा दर्जन लोग घायल


    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90
    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र  / अरविन्द कुमार 

    सासाराम : रोहतास जिले के सासाराम में रामनवमी पर हिंसा के बाद कर्फ्यू के बीच शनिवार की शाम बम धमाके से लोग दहशत में आ गए। स्थानीय नगर थाना क्षेत्र के शेरगंज मोहल्ले में बम विस्फोट में लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया गया। घायलों के नाम और पता अभी तक नहीं मिल पाया है। घटना के बाद पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से एक स्कूटी बरामद किया है।


    यह भी पढ़े-

    DELHI NCR NEWS :आपसी रंजिश सरेआम बदमाशो ने वकील की गोली मारकर हत्या कर दी

    DELHI NCR NEWS :आपसी रंजिश सरेआम बदमाशो ने वकील की गोली मारकर हत्या कर दी




    एसपी विनीत कुमार ने बताया कि देर रात उक्त मोहल्ले के एक झोपड़ीनुमा मकान में बम फिस्फोट होने की सूचना पर उनके व डीएम धर्मेंद्र कुमार द्वारा संयुक्त रूप से मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की गई। मामले की वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए पटना से फारेंसिक टीम बुलाई गई है, जो अलग-अलग बिंदुओं पर जांच कर रही है।

     यह भी पढ़े-


    .com/img/a/

    Sitamarahi News:सीतामढ़ी जिले के मेजरगंज में नेपाली जाली नोट गिरोह का भंडाफोड़, दो ठग गिरफ्तार


    धार्मिक स्थल पर बम फेंकने की बात अफवाह

    उन्होंने कहा कि कुछ लोगों द्वारा किसी धार्मिक स्थल पर बम फेंके जाने की अफवाह उड़ाई जा रही है, जो की सरासर गलत है। प्रथमदृष्टया विस्फोटक हैंडलिंग का मामला प्रतीत होता है। घटनास्थल पर जूते और खून के धब्बे देखे गए हैं, जिनकी वैज्ञानिक जांच कराई जा रही है।



    उपद्रव मामले में अबतक 35 गिरफ्तार

    वहीं, डीएम धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि किसी प्रकार के अफवाह की सूचना प्राप्त होने पर उनके द्वारा खुद इसकी मॉनिटरिंग की जा रही है। उपद्रव के बाद अभी तक 35 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कुछ लोगों के मोबाईल फोन को भी जब्त किया गया है। जिसमें कुछ संदिग्ध वाट्सअप ग्रुप बने होने का पता चला है। उस ग्रुप के माध्यम से ही हिंसा भड़काने के लिए सूचनाओं का आदान-प्रदान किए जाने का साक्ष्य मिला है। पुलिस द्वारा लगातार हर बिंदुओं पर गहनता से जांच की जा रही है। लगभग डेढ़ हजार पुलिकर्मी शहर में गश्त लगा रहे हैं। 

    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

     

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad