• Breaking News

    कर्नाटक में कांग्रेस की प्रचंड जीत पर सीतामढ़ी में जश्न का माहौल

    कर्नाटक में कांग्रेस की प्रचंड जीत पर सीतामढ़ी में जश्न का माहौल


    कर्नाटक में कांग्रेस की प्रचंड जीत पर सीतामढ़ी में जश्न का माहौल

    ढोल नगाड़े और आतिशबाजी के बीच लड्डू बांटकर एक दूसरे को दी बधाई

    कर्नाटक में की नफरत की बाजार बंद, खुली मुहब्बत की दुकान : शम्स शाहनवाज


    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90
    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / असफाक खान 

    सीतामढ़ी :- कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की प्रचंड जीत पर देशभर के कांग्रेस कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। सीतामढ़ी जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश प्रतिनिधि सह पूर्व सीतामढ़ी यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष शम्स शाहनवाज़ के नेतृत्व में स्थानीय मेहसौल चौक पर ढोल नगाड़ों के थाप पर खूब झूमे। जमकर आतिशबाजी की और स्थनीय लोगों में लड्डू बांटकर जीत का जश्न मनाया। राहुल गांधी, सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे जिंदाबाद, कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारों से पूरा माहौल गुंजयमान हो गया।


    यह भी पढ़े-

    Sitamarhi News :-सीतामढ़ी  जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आईसीडीएस विभाग की समीक्षा की गई।

    Sitamarhi News :-सीतामढ़ी जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आईसीडीएस विभाग की समीक्षा की गई।



    इस अवसर पर प्रदेश प्रतिनिधि रकटू प्रसाद, शम्स शाहनवाज, प्रमोद कुमार नील ने कहा कि क्रोनी कैपिटलिस्‍ट्स की ताकत को कर्नाटक की जनता ने कांग्रेस को जनादेश देकर पराजित कर दिया। चालीस फीसदी कमीशन वाली भ्रष्ट भाजपा सरकार को जनता ने उखाड़ कर फेंक दिया। जननायक राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के संदेश को आत्मसात करते हुए कर्नाटक के लोगों ने भाजपा-आरएसएस के नफरत के बाजार बंद करके मुहब्बत की दुकान खोल दी है। कांग्रेस पार्टी कर्नाटक में गरीबों, शोषितों, वंचितों, किसानों, युवाओं, महिलाओं से किए वादे पूरा करेगी और विकास के पथ पर कर्नाटक को आगे बढ़ाएगी। 


    ये भी पढ़े-

    .com/img/a/

    Sitamdhi News :सदर अस्पताल अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दे के उपलक्ष में मनाये जा रहे “ करुणामई सेवा सप्ताह


    कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर प्रदेश प्रतिनिधि अफाक खान, रितेश रमण सिंह, डॉ. राजीव कुमार काजू, संजय कुमार बिररख, वीरेंद्र कुशवाहा, रामू मिश्रा, ताराकांत झा, मनोज सिंह, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष रोहन कुमार, राहुल रमेश गुप्ता, आलोक राठौर, अख्तर रजा खान, डुमरा प्रखंड अध्यक्ष हैदर अंसारी, रघुनाथ राय, नगर अध्यक्ष संजय शर्मा, धीरज सिंह, दिलकश खान, यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष अब्दुल मन्नान, मुश्ताक सरवर, राजीव कुशवाहा, जुनैद, बदरे आलम, मो.महताब, छोटू कुमार, अख्तर मोहम्मद, संजय सिंह, बाबू नंदन राय आदि ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी सहित कर्नाटक की जनता को बधाई दी है।

    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

     

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad