• Breaking News

    Gambhir Kohli Fight:इस बात पर दोनों में हुई बहस, गंभीर-कोहली की बातचीत का हुआ खुलासा,देखे वीडियो

     


    Gambhir Kohli Fight:इस बात पर दोनों में हुई बहस, गंभीर-कोहली की बातचीत का हुआ खुलासा,देखे वीडियो


    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90
    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र  डिजिटल स्पोर्ट्स डेस्क


    नई दिल्ली, डिजिटल स्पोर्ट्स डेस्क। लखनऊ और आरीसीबी के बीच खेले गए मुकाबले में विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच जमकर कहासुनी हुई। विवाद इस कदर बढ़ा कि दोनों टीमों के खिलाड़ियों को बीच-बचाव करने के लिए आना पड़ा। कोहली और गंभीर का झगड़ा किस बात पर हुआ यह अब हर कोई जान चुका है। हालांकि, दोनों के बीच हुई बहस के दौरान क्या बातचीत हुई उसको अब खुलासा हो गया है।


    यह भी पढ़े-

     Simdega News :मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सिमडेगा जिले में 3 उत्कृष्ट विद्यालयों का उद्घाटन किया

    Simdega News :मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सिमडेगा जिले में 3 उत्कृष्ट विद्यालयों का उद्घाटन किया


    मेयर्स से कोहली की बातचीत

    विराट कोहली और गौतम गंभीर ने एकबार खेल की मर्यादा को तार-तार करते हुए जेंटलमैन गेम को शर्मसार किया। विराट-गंभीर बीच मैदान पर बच्चों की तरह लड़ते नजर आए। इस बीच, दोनों के बीच जुबानी जंग में क्या बातचीत हुई उसको खुलासा पीटीआई ने किया है।



    एजेंसी के एक सूत्र ने विवाद के समय पर मैदान पर मौजूद एक चश्मदीद से बात की। सूत्र ने मामले की जानकारी देते हुए कहा, "आपने टीवी पर देखा होगा कि कोहली और काइल मेयर्स बातचीत करते हुए जा रहे थे। दरअसल, मेयर्स विराट से पूछ रहे थे कि वह लगातार क्यों गाली दे रहे थे। जिसके जवाब में कोहली ने उनसे पूछा कि वह उन्हें क्यों लगातार घूर रहे थे? इससे पहले लखनऊ के गेंदबाज अमित मिश्रा ने अंपायर से शिकायत की थी कि कोहली नवीन उल हक को लगातार गाली दे रहे हैं।"

    यह भी पढ़े-

    विराट-गंभीर के बीच जुबानी जंग

    सूत्र ने कोहली और गंभीर के बीच हुई जुबानी जंग के दौरान बातचीत का भी खुलासा किया। उन्होंने बताया, "जब विराट ने मेयर्स पर कमेंट किया, तो गंभीर मामले की गंभीरता को समझ गए और उन्होंने बात आगे ना बढ़े इसलिए मेयर्स को अपनी तरफ खींच लिया। गंभीर का यह रवैया कोहली को रास नहीं आया। गंभीर ने कोहली से पूछा - क्या बोल रहा है बोल? इसके जवाब में कोहली ने कहा कि मैंने आपको कुछ नहीं कहा है, आप क्यों बीच में घुस रहे हो। इस पर गंभीर ने जवाब दिया कि तूने मेरे खिलाड़ी को बोला है यानी मेरी फैमिली को गाली दी है। जिस पर विराट ने कहा तो आप अपनी फैमिली को संभालकर रखिए।

    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .



    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad