• Breaking News

    Jayngar News :- लदनियां पुलिस ने रामेश्वर सिंह की हत्या की गुत्थी सुलझाई, पत्नी ने मुखिया के प्रेम प्रसंग में करवा दी पति की हत्या

    Jayngar News :- लदनियां पुलिस ने रामेश्वर सिंह की हत्या की गुत्थी सुलझाई, पत्नी ने मुखिया के प्रेम प्रसंग में करवा दी पति की हत्या


    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90
    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / सत्यदेव प्रसाद 

    मधुबनी :- जिले के लदनियां थाना क्षेत्र स्थित झलौन कमलपुर गांव रामेश्वर सिंह हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा लिया आपको बताते चले की बुधवार की रात रामेश्वर सिंह (55 वर्ष) के घर में घुसकर की गोली मारकर हत्या कर दिया गया था इस हत्या को  पुलिस ब्लाइंड केस मान बैठा था। हालांकि, दो दिन में ही पुलिस ने मोबाइल कॉल डिटेल रिकॉर्ड और पूछताछ के बाद मामले की गुत्थी सुलझा लिया। रामेश्वर सिंह की हत्या का जाल और कोई नहीं रामेश्वर सिंह की पत्नी ने ही बुना था .इस मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है।  प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पुलिस ने खुलासा किया कि रामेश्वर सिंह की पत्नी संजू उर्फ मंजू देवी (50 वर्ष) का रामनारायण मुखिया के साथ प्रेम प्रसंग था। प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने पति की हत्या के लिए एक लाख रुपये की सुपारी दी थी।


    यह भी पढ़े-

     Asam News :-असम के गुवाहाटी में एक दर्दनाक सड़क हादसा सात छात्रों की मौत

    Asam News :-असम के गुवाहाटी में एक दर्दनाक सड़क हादसा सात छात्रों की मौत


    लोगों के सामने रो-रोकर कर रही थी नाटक

    रामेश्वर सिंह की हत्या के लिए इंद्रदेव सहनी नाम के शूटर को 91 हजार रुपये दे दिये गये थे। इंद्रदेव सहनी ने अपने साथी के साथ मिलकर रामेश्वर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद पत्नी संजू देवी रो-रोकर लोगों के सामने नाटक कर रही थी है। वह रह-रहकर बेहोश हो जा रही थी। 

    यह भी पढ़े-

    .com/img/a/

    Bihar News :- बिहार के विधालय में दी जाएगी छात्रो को ड्रोन और डाटा साइंस समेत रोबोट तकनीकी ज्ञान


    घर में घुसकर बदमाशों ने मारी गोली

    पुलिस ने बताया कि बुधवार रात करीब डेढ़ बजे अधेड़ रामेश्वर सिंह उर्फ डमर की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुत्र सितेंद्र के बयान पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। बयान के अनुसार, रात करीब डेढ़ बजे मृतक की पत्नी पानी लेने के लिए घर से बाहर चापाकल पर गई थी।


    हत्या के बाद महिला ने बेटे को बुलाया

    इसी बीच अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर उसके पति की कनपटी में गोली मार दी। गोली की आवाज पर ग्रामीणों दौड़े। हालांकि, उससे पहले अपराधी भाग चुके थे। मृतक के बेटे ने बताया कि घर पर उनकी मां और पिता ही रहते थे। मां की सूचना पर सितेंद्र घर आया और पुलिस को घटना की जानकारी दी। 


    दूसरे घर पर रहते हैं दंपती के बच्चे

    लोगों ने बताया कि डेढ़ किलोमीटर के अंतराल पर मृतक के दो आवासीय घर हैं। एक घर झलौन और दूसरा घर कमलपुर में है। घटना की रात मृतक अपनी पत्नी के साथ कमलपुर स्थित घर पर थे, जो गांव से हटकर है। उनके चार पुत्रों में बड़े पुत्र बाहर थे। शेष तीन बेटे झलौन स्थित आवासीय घर पर थे।


    कॉल रिकॉर्ड से खुला राज

    पुलिस ने जब छानबीन शुरू की तो मामले में पत्नी की संलिप्तता संदिग्ध नजर आई। महिला का कॉल डिटेल रिकॉर्ड निकाला गया, जिसमें प्रेमी रामनारायण मुखिया और शूटर के साथ बातचीत का खुलासा हुआ। इसके बाद पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया।  

    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

     

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad