• Breaking News

    Muzaffarpur News : बिहार के अदालत तक तक पहुंचा बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री पर बयानबाजी का मामला

    Muzaffarpur News : बिहार के अदालत तक तक पहुंचा बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री पर बयानबाजी का मामला


    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90
    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र  / अमित मिश्रा 


     मुजफ्फरपुर:  बागेश्वर धाम वाले बाबा पंडित धीरेंद्र शास्त्री के बिहार आगमन को लेकर सियासत गरमा गई है पटना के नौबतपुर में बागेश्वर सरकार का दरबार लगेगा इससे पहले उनके आगमन को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष एक दूसरे पर हमलावर है वही सरकार के मंत्री समेत कई नेताओं ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री को निशाने पर लेकर बयानों के जरिए हमले किए हैं बयानबाजी से जुड़ा मामला अदालत तक पहुंच गया है । 

    यह भी पढ़े-



     मुजफ्फरपुर न्यायालय में परिवाद दर्ज 

    मुजफ्फरपुर में भाजपा जिला विधिक प्रकोष्ठ के संयोजक वाह व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता अनिल कुमार सिंह अब इस बयानबाजी मामले को लेकर अदालत की शरण में गए हैं उन्होंने सनातन धर्म के प्रचारक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर टिप्पणी करने वाले पर न्यायालय में परिवाद दर्ज कराया है इसमें पूर्व सांसद शहजाद सुप्रीमो पप्पू यादव है राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह को आरोपित बनाया गया है अदालत ने परिवाद के ग्रहण के बिंदु पर सुनवाई के लिए 16 मई की तिथि तय की है।

    जगदानंद और पप्पू पर आपराधिक परिवाद

    बागेश्वर धाम वाले बाबा पर अमर्यादित टिप्पणी करने को आरोप लगाया गया है। अधिवक्ता अनिल कुमार सिंह ने बताया कि उन्होंने ये आपराधिक परिवाद आईपीसी की धारा 295a, 153, 153a ,505 और 34 के तहत सीजीएम कोर्ट में दर्ज कराया है। जिसे न्यायालय ने स्वीकार करते हुए सुनवाई की अगली तिथि 16 मई को दी है। न्यायालय में अगर वो अपने परिवाद को सही साबित कर पाते हैं तो इन दोनों को 3 माह से 3 साल तक की सजा हो सकती है।


    पप्पू और जगदानंद सिंह ने क्या कहा था

    बागेश्वर सरकार के पटना आगमन से पहले ही आरजेडी के नेताओं ने विरोध किया है। जबकि बीजेपी उनके दौरे का स्वागत कर रही है। राजद और बीजेपी के बीच बागेश्वर सरकार को लेकर तीखी बयानबाजी हो रही है। जगदानंद सिंह ने कहा था कि जिसका मन होता है, वही बाबा बन जाता है। ऐसे लोगों को जेल में होना चाहिए। उन्माद फैलाने का काम करते हैं। ये लोग संत नहीं हो सकते। उन्मादी संत हो जाए, ऐसा देश में नहीं चलेगा। जबकि जाप प्रमुख पप्पू यादव ने कहा था कि बागेश्वर बाबा अगर इतने चमत्कारी हैं तो गरीब को अमीर क्यों नहीं बना देते? क्यों नहीं बॉर्डर से आर्मी को हटा देते? इसके बाद बीजेपी ने भी पलटवार किया था।

    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

     


    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad