• Breaking News

    Sitamarahi News :आधुनिक शिक्षा पद्धति के विकास के लिए संस्थानों के संरचना का हो विकास





    Sitamarahi News :आधुनिक शिक्षा पद्धति के विकास के लिए संस्थानों के संरचना का हो विकास


    -एसएलके कॉलेज में पूर्ववर्ती छात्र समागम व ‘उत्तर बिहार में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में चुनौतियां’ विषय पर परिचर्चा आयोजित



    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90
    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / पवन साह ,सीतामढ़ी संवाददाता

    सीतामढ़ी । शहर स्थित एसएलके कॉलेज में गुरुवार को पूर्व छात्र समागम सह परिचर्चा कार्यक्रम आयोजित की गई। परिचर्चा का विषय ‘उत्तर बिहार में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में चुनौतियां’ था। प्राचार्य डॉ. बीरेन्द्र चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित परिचर्चा के मुख्य वक्ता एलएस कॉलेज, मुजफ्फरपुर के डॉ. राजीव कुमार ने नई शिक्षा नीति पर प्रकाश डालते हुए  उत्तर बिहार के परिप्रेक्ष्य में  इसके क्रियान्वयन की चुनौतियों की चर्चा की। उन्होंने  राधाकृष्णन आयोग, कोठारी आयोग आदि की अनुशंसाओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया। वहीं  विशिष्ट वक्ता आरबीबीएम कॉलेज मुजफ्फरपुर की डॉ. रेणु बाला ने भारतीय शिक्षण परम्परा की गुरुकुल पद्धति से लेकर आधुनिक शिक्षा पद्धति के विकास  उत्तर बिहार में उच्च शिक्षण संस्थानों की संरचनात्मक व प्रशासनिक चुनौतियों की चर्चा की। उन्होंने कहा कि आधुनिक शिक्षा पद्धति के विकास के लिए संस्थानों के संरचना का विकास जरुरी है। प्राचार्य डॉ. श्री चौधरी ने उत्तर बिहार की प्रमुख चुनौतियों के बारे में विस्तार से चर्चा कर कहा कि शिक्षण संस्थानों के विकास के बिना शिक्षण कौशल विकास संभव नहीं है। 


    यह भी पढ़े-

    BIhta News :राज्यपाल विश्वनाथ अर्लेकर ने आईआईटी में एक भारत श्रेष्ठ भारत के युवा संगम कार्यक्रम का उद्घाटन किया

    BIhta News :राज्यपाल विश्वनाथ अर्लेकर ने आईआईटी में एक भारत श्रेष्ठ भारत के युवा संगम कार्यक्रम का उद्घाटन किया


    वहीं प्रथम सत्र में पूर्ववर्ती छात्र समागम के दौरान  कॉलेज के पुर्ववर्ती छात्र परिषद के संयोजक डॉ. संजय कुमार ने पूर्व छात्रों का परिचय कराया। कार्यक्रम का संयोजन आईक्यूएसी के समन्वयक डॉ. देवेन्द्र प्रताप तिवारी व संचालन आयोजन सचिव डॉ. चन्द्रभूषण ने किया। 

    Sitamarahi News :आधुनिक शिक्षा पद्धति के विकास के लिए संस्थानों के संरचना का हो विकास


    यह भी पढ़े-


    local-train-derailed_1683764652

    Bardhaman News: वर्धमान जिले के शक्तिगढ़ में पटरी से उतरी लोकल ट्रेन, राजधानी समेत सभी ट्रेनें 5 से 10 घंटे की देरी से चल रही हैं


    मौके पर प्रो निखत फातिमा , प्रो ललन कुमार राय ,डा दीपक प्रसाद, प्रो. सुजय कुमार, प्रो. मृत्युंजय कुमार, डा सुरेश चंद्र  प्रो. सीमा कुमारी, प्रो आलोक कुमार,  प्रो. संजय कुमार, प्रो. चंदन कुमार सिंह, प्रो. राजीव रंजन, प्रो. सुरेश चंद्र यादव,प्रो अनामिका कुमारी, प्रधान सहायक नागेंद्र प्रसाद, लेखापाल सुनील कुमार, अभिषेक रंजन, सौरव श्रीवास्तव, गणेश कुमार, गौतम कुमार, कृष्ण कुमार, उमाकांत कुमार, मनोज कुमार, प्रिंस कुमार, रामविलास समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं आदि थे।

     वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .


    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad