• Breaking News

    MI vs GT :कौन हैं विष्णु विनोद, MI के पहले ही मैच में रन की झड़ी लगा दी ,शमी को भी नहीं बक्शा कमेंटेटर भी हैरान

     

    MI vs GT :कौन हैं विष्णु विनोद, MI के पहले ही मैच में रन की झड़ी लगा दी ,शमी को भी नहीं बक्शा कमेंटेटर को हैरान


    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90
    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र /अमित मेहलावत 

    नई दिल्ली : मुंबई इंडियंस हमेशा से युवा खिलाड़ियों को मौका देती रही है. सीनियर खिलाड़ियों की छत्र-छाया में ये नए और युवा खिलाड़ी खूब फले-फूले भी हैं. युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, तिलक वर्मा, नेहल वढेरा के बाद अब 5 बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस ने केरल के 29 साल के विकेटकीपर-बल्लेबाज विष्णु विनोद को मैदान पर उतारा. 


    आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस के गुजरात टाइटन्स के खिलाफ खेले गए अहम मैच में इस खिलाड़ी ने शानदार खेल दिखाया. विष्णु विनोद पिछले कुछ वर्षों में कुछ फ्रेंचाइजी के लिए आईपीएल का हिस्सा रहे हैं. हालांकि, उन्हें मौका नहीं मिल पाया. लेकिन 6 साल बाद आखिरकार मुंबई इंडियंस ने उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका दिया और विष्णु ने इस मौके को खूब भुनाया भी.


    यह भी पढ़े-


    Manipur Violence:विधायकों ने कहा  मैतेई के साथ रहना हमारे लोगों के लिए मौत समान है.एक अलग एडमिनिस्ट्रेशन की मांग

    Manipur Violence:विधायकों ने कहा मैतेई के साथ रहना हमारे लोगों के लिए मौत समान है.एक अलग एडमिनिस्ट्रेशन की मांग


    ‘शतकवीर’ सूर्यकुमार यादव के साथ विष्णु विनोद ने 65 रनों की मजबूत साझेदारी की और मुंबई इंडियंस को मुश्किल से उबारा. नंबर 5 पर बैटिंग करने उतरे विष्णु विनोद ने 20 गेंदों में 30 रन जड़े. अपनी इस 150 के स्ट्राइक रेट की पारी के दौरान विष्णु ने 2 चौकै और 2 छक्के जड़े और कमेंटेटरों को भी अपनी सीट से खड़ा होने के लिए मजबूर कर दिया. वहीं, सूर्यकुमार यादव ने 49 गेंदों में नाबाद 103 रन की पारी खेली. मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 218 रन का विशाल स्कोर बनाया. गुजरात टाइटन्स 191 रन ही बना सकी और 27 रन से इस मैच को हार गई.


    यह भी पढ़े-

    .com/img/a/

    Amritsar News :-गोल्डन टेंपल 5 दिन में तीन धमाका करने वाले आरोपी के पास से मिली एक चिट्ठी ,आगे भी नुकसान की चेतावनी



    विष्णु विनोद 2017 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम का हिस्सा थे और उन्होंने तीन मैच भी खेले थे. इन तीन मैचों में विष्णु ने 19 रन बनाए थे. फिर वह 2021 में दिल्ली कैपिटल्स और फिर 2022 में सनराइजर्स हैदराबाद के साथ जुड़े, लेकिन दोनों ही टीमों के साथ उन्हें एक भी मैच खेलना का मौका नहीं मिला. इस बीच डोमेस्टिक क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में विष्णु विनोद ने अपनी छाप छोड़ी. उनकी हालिया परफॉर्मेंस को देखने के बाद मुंबई इंडियंस ने केरल के इस बल्लेबाज को 20 लाख रुपये में मिनी ऑक्शन में अपने साथ जोड़ा. मुंबई के साथ अपने पहले ही मैच में विष्णु विनोद ने अपने शानदार स्ट्रोक्स से सभी को प्रभावित किया.

    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad