• Breaking News

    Rajasthan New CM: -वसुंधरा राजे की पसंद का मुख्यमंत्री मिल गया राजस्थान को ,यंहा भी होंगे दो उप मुख्यमंत्री

     

    Rajasthan New CM: -वसुंधरा राजे की पसंद का मुख्यमंत्री मिल गया राजस्थान को ,यंहा भी होंगे दो उप मुख्यमंत्री





    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / अजित कुमार 

    जयपुर :- आज राजस्थान को मिल ही गया नया मुख्यमंत्री बीजेपी ने राजस्थान में सीएम पद के लिए भजन लाल शर्मा पर विश्वास जताया है. सीएम पद के चुनाव के लिए बीजेपी की तरफ से चुने गए केंद्रीय पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह और दो सह पर्यवेक्षकों ने जयपुर में विधायक दल की बैठक में हिस्सा लिया. जिसमें भजन लाल शर्मा के नाम पर अंतिम मुहर लगा दी गई. 25 नवंबर को हुए विधानसभा चुनाव में जयपुर जिले के सांगनेर से चुने गए शर्मा भाजपा की राज्य इकाई में पदाधिकारी रहे हैं.


    ये भी पढ़े- क्या सच में चलेगी सीतामढ़ी से दिल्ली के लिए बन्दे भारत ट्रेन या सिर्फ बनकर रह जायेगी घोषणा ?


    वसुंधरा राजे ने खुद रखा भजन लाल के नाम का प्रस्ताव

            यहां चौंकाने वाली बात यह है कि विधायक दल की बैठक में खुद वसुंधरा राजे सिंधिया ने ही मुख्यमंत्री पद के लिए भजन लाल शर्मा के नाम का प्रस्ताव रखा, जिस पर सभी विधायकों ने अपनी सहमति दे दी. हालांकि इससे पहले वसुंधरा राजे सिंधिया खुद सीएम पद की दौड़ में बनी हुई थी. रक्षा मंत्री व राजस्थान भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह ने मीडिया के लोगों से बातचीत करते हुए कहा कि आज राजस्थान भाजपा विधायक दल की बैठक हुई. बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे द्वारा भजनलाल शर्मा के नाम का प्रस्ताव रखा गया और सभी ने सर्वसम्मति से भजनलाल शर्मा को विधायक दल का नेता चुना.

    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .




     

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad