• Breaking News

    Weather Update Today: पहाड़ों में बर्फबारी और बारिश के कारण दिल्ली समेत उत्तर भारत में बढ़ेगी गलन वाली ठंड

    Weather Update Today: पहाड़ों में बर्फबारी और बारिश के कारण दिल्ली समेत उत्तर भारत में बढ़ेगी गलन वाली ठंड







    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / कविता चोधरी 

    नई दिल्ली:-  राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत में ठंड तेजी से  बढ़ने लगी है. हालांकि दिसंबर का पहला हफ्ता निकलने के बावजूद अभी तापमान में अपेक्षित गिरावट देखते को नहीं मिली है. लेकिन मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में उत्तर भारत के राज्यों में तेजी के साथ सर्दी बढ़ेगी. 



    मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ी राज्यों (उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर) राज्यों में बारिश और बर्फबारी का दौर शुरु हो गया है, जिसका असर मैदानी राज्यों में दिखाई देगा. मौसम विभाग ने बताया कि पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी की वजह से मैदानी इलाकों में सर्द हवाओं का दौर शुरू हो सकता है, जिससे दिल्ली समेत उत्तर भारत के राज्यों में गलन बढ़ेगी. 


    यह खबर भी पढ़ें-Rajasthan New CM: -वसुंधरा राजे की पसंद का मुख्यमंत्री मिल गया राजस्थान को ,यंहा भी होंगे दो उप मुख्यमंत्री


    हिमालयी क्षेत्रों में हल्की बरिश व बर्फबारी का माहौल

    भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में हल्की बरिश व बर्फबारी का माहौल बन रहा है. इसके साथ ही वेस्ट हिमालय क्षेत्रों के सुदूर इलाकों में भी बारिश व बर्फबारी की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां पिछले कुछ दिनों से सर्दी में इजाफा देखा जा रहा है.  

    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .



    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad