• Breaking News

    माता सीता और भगवान राम का विवाह देखने के लिए सभी देवी-देवता मिथिला आये।

     

    माता सीता और भगवान राम का विवाह देखने के लिए सभी देवी-देवता मिथिला आये।





    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / असफाक खान 

    सीतामढी:- नौ दिवसीय संगीतमय श्री राम कथा का आयोजन ब्रह्मस्थान भवदेपुर में आयोजित किया गया।एकल अभियान श्री हरि कथा प्रसार योजना उत्तर बिहार संभाग मिथिला भाग ,सीतामढ़ी अंचल अंतर्गत ब्रह्म स्थान भवदेपुर में श्री राम जानकी मंदिर के महंत श्री राम उदार दास के सानिध्य में कथा व्यास चंदन मिश्रा द्वारा श्री राम कथा भक्तो को संध्या छह से नौ बजे तक सुनाया जाता है।ग्रामीणों के सहयोग से नौ दिवसीय सीताराम धुन अनवरत चल रहा है।संध्या में कथा के चौथे दिन श्री सीताराम विवाहोत्सव मनाया गया।मिथिला में गुरु विश्वामित्र संग श्री राम एवं अनुज लक्ष्मण का आगमन हुआ।रास्ते में ही अहिल्या माता का उद्धार हुआ प्रभु श्री राम द्वारा हुआ।फुलवारी प्रसंग गिरिजा पूजन प्रसंग काफी आनंददायक रहा।धनुष यज्ञ और सीता विवाह प्रसंग की दिव्य कथा सुनाई गई।मिथिला की परंपरा अनुकूल महाराज जनक ने अपनी चारो पुत्री का विवाह महाराज दशरथ के चारो पुत्रों से एक ही दिन कर दिए।भक्तिभूमि मिथिला का सौभाग्य जगा और सभी देवी देवता विवाह देखने मिथिला में आए।आज भी मिथिला में सीताराम विवाहोत्सव नित दिन मनाया जाता है।खुशी और आनंद के साथ सभी  के विवाह में सीताराम विवाह गीत आज भी गाए जाते है।


    ये भी पढ़े - राजीव कुमार जायसवाल नॉर्थ ईस्ट के प्रभारी विश्व हिंदू महासंघ बने


    स्वागत गीत ,विवाह गीत ,बधाई गीतऔर सोहर ,कोहवार गीत से भक्त झूम उठे।आजू मिथिला नगरिया नेहाल सखियां चारो दूल्हा में बड़का कमाल सखियां गीत मन मोह लिया।सीता स्वयंवर सीता राम विवाह की सुंदर झांकी प्रस्तुत की गई।श्रद्धा और विश्वास से भजन कर हम नाम सुमिरन कर मुक्ति प्राप्त कर सकते है।राम नाम की महिमा बहुत अधिक है।इसी नाम को सुमिरन कर भव सागर से पार हो जाते है।कलियुग में ईश्वर का नाम सुमिरन ही आधार है।सात्विक विचार सात्विक आहार से मिलेगा।हम सभी को शाकाहारी बनना चाहिए।

    श्री राम कथा में सहयोगी व्यास सियाराम दास, भाग व्यास अंजलि कुमारी ,सुचित्रा व्यास, अंकिता व्यास ,कविता व्यास, रागिनी व्यास, बिहार प्रदेश संत समाज उपाध्यक्ष सह केंद्रीय मार्गदर्शक भूषण दास ,राम बालक दास ,विभाग धर्माचार्य बीरेंद्र तिवारी,संभाग हरि योजना प्रमुख कैलाश कुमार,उत्तर बिहार संभाग युवा प्रभारी आग्नेय कुमार,अंचल अभियान प्रमुख हेमेंद्र शर्मा,समेत सैकड़ों भक्तो ने कथा में उपस्थित होकर श्री राम कथा का रसपान किया।



    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad