• Breaking News

    दहेज में मोटरसाईकिल और नगदी न मिलने पर नवविवाहित को गला दबाकर मार डाला



    We News24  Hindi » बिहार सीतामढ़ी 
    सीतामढ़ी:विकास के पथ पर अग्रसर भारत में दहेज प्रथा के खिलाफ भले ही सख्त कानून बना दिया गया हो, लेकिन अब तक ना जाने कितनी ही बेटियों की जिंदगियां इस कुरीति की चपेट में आकर बर्बाद हो चुकी हैं। 

    ऐसी ही एक जिन्दगी लव मैरिज के मात्र चार महीने बाद दहेज में बाइक नहीं मिलने से दुल्हन की जान ले ली प्राप्त जानकारी के अनुसार दहेज़ न मिलने से नाराज पति और  ससुराल वालो ने मिलकर गुरुवार की सुबह अपनी बहु और पत्नी को गला दबाकर मार डाला मृतिका का नाम नेहा बतया जा रहा है। घटना को अंजाम देने के बाद  पति कृष्ण गोस्वामी के साथ ससुराल वाले फरार हो गए। 



    यह भी पढ़े :मतदान एक मात्र ऐसा त्योहार है, जो पांच वर्षों में एक बार आता है,डीएम पटना


    ये घटना सीतामढ़ी शहर के जानकी स्थान मंडल मोहल्ला वार्ड नंबर पांच की है। नेहा के माता पिता सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची नगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मृतका के शव को चौकी पर रखा पाया। वहीं पास से रस्सी बरामद किया। पुलिस ने मौके से मृतका की सास रिकु देवी व ससुर बिरजू गोस्वामी को हिरासत में ले लिया। दोनों से पूछताछ जारी है। 

    घटना की बाबत मृतका की मां वैशाली जिले के बेलसर थाना के लगमा निवासी विनोद गोस्वामी संगीता देवी के आवेदन पर नगर थाने में दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें मृतका के पति जानकी स्थान मंडल टोला वार्ड पांच निवासी कृष्ण गोस्वामी, ससुर बिरजू गोस्वामी, सास रिकू देवी, देवर गोलू गोस्वामी, ननद शिवानी और ननदोई संतोष गोस्वामी समेत छह को आरोपित किया है।

    यह भी पढ़े :महाविद्यालय में छात्रों के साथ हो रहा शोषण एवं लूट खसोट और भ्रष्टाचार,के विरोध में छात्र संघ ने अनिश्चित कालीन किया बंद एलान

     दर्ज प्राथमिकी के अनुसार कृष्ण गोस्वामी का ननिहाल वैशाली जिले के बेलसर थाना के लगमा गांव में है। वह अपने नाना के घर रहता था। इस क्रम में पड़ोस में रह रही नेहा के साथ उसका प्रेम प्रसंग चलने लगा। 12 दिसंबर 2018 को कृष्ण गोस्वामी नेहा को लेकर भाग गया और मंदिर में शादी रचा ली। घटना की बाबत नेहा के परिजनों ने बेलसर थाना में नेहा के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसमें कृष्ण गोस्वामी को आरोपित किया था। शादी के बाद कृष्ण गोस्वामी नेहा को लेकर अपने घर आ गया। शादी के बाद कृष्ण गोस्वामी नेहा के परिजनों से बतौर दहेज बाइक और नगदी की मांग कर रहा था, वहीं नेहा को घर से निकाल देने की धमकी दे रहा था। इसी बीच गुरुवार की सुबह गला दबा कर नेहा की हत्या कर दी गई। 

    यह भी पढ़े :देखे कटिहार में लोकसभा चुनाव का लोगो ने किया बहिष्कार ,कहा रोड नहीं तो वोट नहीं


    वहीं मामले को आत्म हत्या बताया गया। आसपास के लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। पुलिस ने मृतका के ससुर से मोबाइल नंबर लेकर मृतका के मायका वालों को सूचना दी। इसके बाद सीतामढ़ी पहुंचे मायका वालों ने नगर थाना में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने पोस्टमार्टम बाद शव को मायका वालों को सौंपने की कोशिश की, लेकिन मायका वालों ने शव लेने से इन्कार कर दिया। मायका वालों का तर्क है कि शादी के बाद बेटी की अर्थी उससे ससुराल से ही उठती है। देर शाम तक शव सदर असपताल में ही है।

    खुशबु सिंह द्वारा किया गया पोस्ट 

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad