• Breaking News

    फ़िल्मी अंदाज में रिक्शा चलाते हुए अपना नामांकन भरने जायेंगे , भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव उर्फ़ निरहुआ


    We News24  Hindi »उत्तर प्रदेश आजम गढ़ 
    आजमगढ़:सियासत में लीक से हटकर चलने की भी एक अलग बात होती है। आज एक अलग अंदाज में भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव 'निरहुआ'।पूरी तरह से फ़िल्मी अंदाज में रिक्शा चलाते हुए अपना नामांकन भरने आयेंगे। सबसे बड़ी बात यह होगी इस रिक्शे के पिछले सीट पर लालगंज संसदीय सीट (सुरक्षित) की भाजपा प्रत्याशी व सांसद नीलम सोनकर बैठी होंगी। दोनों प्रत्याशी आज  शनिवार को नामांकन करेंगे।

    यह भी पढ़े :BREAKING NEWS:कानपुर में हावड़ा से नई दिल्ली जा रही पूर्वा एक्सप्रेस की 12 बोगियां पटरी से उतरी


    भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने बताया कि डीएवी कॉलेज के मैदान से 'निरहुआ' रिक्शा चलाकर कलेक्ट्रेट तक नामांकन पत्र दाखिल करने जाएंगे जबकि सांसद नीलम सोनकर रिक्शा पर बैठी होंगी। जिलाध्यक्ष ने बताया कि नामांकन के दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्रनाथ पांडेय और उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री दारा ङ्क्षसह चौहान भी मौजूद रहेंगे। बताया कि सुबह 11 बजे नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद डीएवी कालेज के मैदान में जनसभा भी होगी। जिसे प्रदेश अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री संबोधित करेंगे। 17वीं लोकसभा निर्वाचन के लिए छठवें चरण में नामांकन की अंतिम तिथि 23 अप्रैल निर्धारित है।   

    यह भी पढ़े :कांग्रेस में तो ‘गांधी’ का है बोलबाला, वरना ‘प्रियंका’ तो चतुर्वेदी भी हैं, जिनका हुआ अपमान और छोड़नी पड़ी पार्टी


    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व मंत्री दारा आजमगढ़ में : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.महेंद्र नाथ पांडेय आज आजमगढ़ (सदर) संसदीय सीट के भाजपा उम्मीदवार दिनेश  लाल यादव ' निरहुआ' और लालगंज सीट की उम्मीदवार सांसद नीलम सोनकर के नामांकन पत्र दाखिला कार्यक्रम में शामिल होंगे। डीएवी कॉलेज के मैदान से 11 बजे कलेक्ट्रेट नामांकन करने जाएंगे। उसके बाद डीएवी कॉलेज के मैदान में चुनावी जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
    अजित मोर्य द्वारा किया गया पोस्ट 

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad