• Breaking News

    भाजपा ने कहा शिवसेना ने किया जनादेश का विश्वासघात

    We News 24 Hindi »मुंबई,महाराष्ट्र

    मुम्बई :भारतीय जनता पार्टी ने महाराष्ट्र में सरकार बनाने में असमर्थता व्यक्त की है। भाजपा के प्रदेश प्रभारी चंद्रकांत पाटिल ने रविवार को पत्रकारों से कहा कि इस समय हम सरकार नहीं बना सकते हैं। उन्होंने शिवसेना पर जनादेश का सम्मान नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अगर शिव सेना चाहे तो वह महाराष्ट्र में कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के साथ मिलकर सरकार बना सकती है।

    ये भी पढ़े :LIVE:शिवसेना अपने धुर विरोधी NCP और कोंग्रेस के साथ मिलकर महाराष्ट्र में सरकार बना सकती है

     उन्होंने कहा कि भाजपा और शिव सेना ने महागठबंधन के बैनर तले एक साथ मिलकर चुनाव लड़ा था, लेकिन शिव सेना हमारे साथ नहीं आना चाहती है और उसने जनादेश के साथ विश्वासघात किया है। हमने पहले ही राज्यपाल को बता दिया है कि हम सरकार नहीं बना सकते हैं। अगर शिव सेना कांग्रेस और राकांपा के साथ मिलकर सरकार बनाना चाहती है तो हमारी तरफ से उन्हें शुभकामनाएं। 

    ये भी पढ़े :जेएनयू दीक्षांत समारोह के दिन छात्र उग्र का प्रदर्शन

    इससे पूर्व भाजपा नेताओं ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ लंबी बैठक के बाद आज रविवार की शाम राज्यपाल से मुलाकात की। राज्यपाल के साथ कुछ देर चली बैठक के बाद भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि शिवसेना ने जनादेश का अपमान किया है। हम सरकार बनाने की स्थिति में नहीं हैं। शिव सेना चाहे तो कांग्रेस और एनसीपी के साथ सरकार बना सकती है। 

    ये भी पढ़े :ये भी पढ़े :बुलबुल ने पश्चिम बंगाल के तीन जिलों को किया तबाह

    चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा-शिवसेना ने एक साथ चुनाव लड़ा था। राज्य की जनता ने भाजपा-शिवसेना गठबंधन को अच्छा जनादेश दिया। यह जनादेश सरकार बनाने के लिए काफी था। दूसरी ओर महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने आज देर सायं शिवसेना को सरकार बनाने के लिये न्यौता दिया है। आज शिवसेना नेता प्रात: दस बजे राज्यपाल से मुलाकात करेंगे।

    दिव्या कुमारी द्वारा किया गया पोस्ट 

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad