• Breaking News

    उत्तर प्रदेश : CM योगी से मिलने जा रहे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता पुलिस हिरासत में

    We News 24 Hindi »मुरादाबाद,उत्तर प्रदेश
    राजकुमार चौहान की रिपोर्ट  

    उत्तर प्रदेश:  मुरादाबाद में पुलिस अकादमी में पासिंग आउट परेड की सलामी लेने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने जा रहे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता  को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। सपाइयों का कहना है कि वह सीएम से मिल कर उनको संभल की समस्यों के बारे में बताना चाहते हैं। सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने घर से निकलते ही हिरासत में ले लिया।




    सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष फिरोज खां के नेतृत्व में मुरादाबाद जा रहे सपा कार्यकर्ता जैसे ही सरायतरीन से निकले वैसे ही पुलिस ने उन्हें अपनी हिरासत में ले लिया। दर्जन भर से अधिक सपाइयों को पुलिस ने चौधरी सराय पुलिस चौकी पर लाकर रखा। इसके बाद पुलिस प्रशासनिक अफसरों ने सपा कार्यकर्ताओं से वार्ता की। इसके बाद एसडीएम ने सपा कार्यकर्ताओं का मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन लिया। मुख्यमंत्री के मुरादाबाद से रवाना होने तक सपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में ही रखने का निर्णय लिया गया है।

    सलामी परेड में सीएम ने क्या कहा :
    - संबोधन में सीएम ने कहा- प्रदेश में एक दक्ष और बेहतर पुलिसिंग की जरूरत
    - पुलिस आम जन के विश्वास पर खरा उतरे,  पुलिसकर्मी खुद को सवेदनशील बनाएं, समन्वय कायम रखें
    - पुलिस ही भयमुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान दे सकती है
    - राम मंदिर पर फैसले के बाद बेहतर कानून व्यवस्था पर यूपी पुलिस को बधाई दी
    - कहा- ढाई साल में पुसिस में व्यापक बदलाव सामने आया है
    - सात जिलों में पुलिस लाइन और तीन महिला पुलिस बटालियन का धन स्वीकृति किया गया
    - पुलिस कर्मियों के परिजनों को अनुग्रह राशि सफलता पूर्वक दी गई।
    - प्रयागराज कुंभ के साथ सारे त्योहार सकुशल सम्पन्न हुए
    - सरकार ने 75000 कांस्टेबल, 4000 उप निरीक्षक, कम्प्यूटर ऑपरेटर भर्ती
    - 44 हजार पुलिस कर्मियों को इतनी बड़ी मात्रा में प्रोन्नति दी

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad