• Breaking News

    MHARASHTRA :भीमा कोरेगांव 202वीं सालगिरह पर युद्ध स्मारक लाखों लोग पहुंचे,सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

    We News 24 Hindi »पुणे,महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र: पुणे भीमा कोरेगांव युद्ध की 202वीं सालगिरह पर बुधवार को महाराष्ट्र के पुणे जिले के पेरने गांव में युद्ध स्मारक 'जय स्तंभ' पर लाखों लोग पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की। दो साल पहले यहां बड़े पैमाने पर हिंसा हुई थी, जिसको देखते हुए इस बार सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। सुरक्षा बलों के 10 हजार से ज्यादा जवान और पांच सौ से ज्यादा अधिकारी तैनात किए गए थे और सीसीटीवी और ड्रोन से भी स्थिति पर नजर रखी जा रही थी। आस-पास के क्षेत्रों में इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गई थी।

    ये भी पढ़े :BHUBANESWAR:1 लाख रुपए घूस लेते हुए IAS अधिकारी गिरफ्तार

    खबरों के मुताबिक महाराष्ट्र और देश के अन्य हिस्सों से युद्ध स्मारक पर लगभग आठ लाख लोग जमा हुए। इनमें राज्य के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार, बहुजन वंचित अघाड़ी के प्रमुख प्रकाश आंबेडकर, केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले और अन्य कई नेता भी शामिल थे। दलित समाज के लोग इस दिन को शौर्य दिवस के रूप में मनाते हैं।

    ये भी पढ़े :VISHALI:-राजापाकर-वीडियो साहब व मुखियापति को 1 लाख घुश लेते विजिलेंस की टीम ने घर दबोचा

    एक जनवरी, 1818 को हुए ऐतिहासिक कोरेगांव-भीमा युद्ध में बाजीराव पेशवा द्वितीय के 28,000 सैनिकों का सामना ईस्ट इंडिया कंपनी की द बंबई नेटिव इंफेंट्री सेना की एक टुकड़ी से हुआ था, जिसमें मात्र 800 महार सैनिक शामिल थे और करीब 12 घंटे तक चले इस युद्ध में महार ने पेशवा की मजबूत सेना को हरा दिया था। उस दिन से हर साल महाराष्ट्र और देश के तमाम हिस्सों से दलित यहां पेशवा की सेना पर ब्रिटिश सेना की जीत का स्मरण करने के लिए जमा होते हैं।


    2018 में 200वीं सालगिरह पर यहां भीषण हिंसा भड़की थी
    2018 में 200वीं सालगिरह पर यहां भीषण हिंसा भड़क गई थी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हुई थी और कई लोग घायल हुए थे। प्रकाश आंबेडकर ने कहा कि इस बार भी कुछ लोगों ने गड़बड़ी फैलाने की कोशिश की, लेकिन उनके संगठन और प्रशासन ने मिलकर उसे विफल कर दिया।

    ये भी पढ़े :PATNA:बिक्रम पुलिस ने एक ट्रक से 21900 बॉटल शराब बरामद की

    एलगार परिषद के कुछ सदस्यों के पुणे में घुसने पर भी पाबंदी
    पिछले हफ्ते पुणे पुलिस ने दक्षिणपंथी नेता मिलिंद एकबोटे, संभाजी भिड़े और कबीर कला मंच के सदस्यों को नोटिस जारी कर उनके पुणे जिले में घुसने पर पाबंदी लगा दी थी। पुलिस ने माओवादियों से संपर्क वाले एलगार परिषद के कुछ सदस्यों के पुणे में घुसने पर भी पाबंदी लगा दी थी। एकबोटे को हिंसा भड़काने के आरोप में 2018 में गिरफ्तार किया गया था।

    कविता चौधरी द्वारा किया गया पोस्ट 

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad