• Breaking News

    SITAMARHI:नदी से लेकर पहाड़ पडोसी राज्यों के अलावा नेपाल की सीमाओं तक हर जगह मानव श्रृंखला का नजारा रहा

    We News 24 Hindi »सीतामढ़ी,बिहार 

    राज्य/सीतामढ़ी/ब्यूरो संवाददाता असफाक खान 

    सीतामढ़ी:मानव श्रृंखला को ले पूरे बिहार में उत्‍साह दिखा मानव श्रृंखला में हर उम्र को लोग भी शामिल दिखे। यहां तक कि नन्‍हे बच्‍चे भी कतारों में नजर आए। मानव श्रृंखला तो लोगों के उत्‍साह की एक बानगी भर रही। 

    राज्‍य में नदी से पहाड़ और पडोसी राज्यों पश्चिम बंगाल, झारखंड एवं उत्तर प्रदेश के अलावा नेपाल की सीमाओं तक हर जगह मानव श्रृंखला का नजारा रहा। मानव श्रृंखला के लिए जागरूकता के कार्यक्रम भी चलाए गए। जगह-जगह जागरूकता के लिए सांस्‍कृतिक आयोजन किए गए।

    ये भी पढ़े -RANCHI:बारिश के बदले मिजाज के कारण झारखंड में एक बार फिर बढ़ा दी ठंढ़,अगले 5 दिनों तक बारिश और ओलावृष्टि की संभावना

    श्रृंखला की कुल लंबाई 16419.31 किमी रही

    सभी जिलों से प्राप्त सूचना के आधार पर मानव श्रृंखला की कुल लंबाई 16419.31 किमी रही। इसमें मुख्य मार्गों पर 4972.9 किमी तथा उप मार्गों पर 10390.41 किमी की लंबाई रही। जबकि, अन्य मार्गों पर 285 किमी लंबाई रही।

    VIDEO


    ये भी पढ़े -PATNA: बिहार में दुनिया की सबसे बड़ी मानव श्रृंखला बनाई गयी,192 देशों की जनसंख्या से बड़ी थी,देखे वीडियो

     सीतामढ़ी  जिले में रंगबिरंगी आकर्षक मानव शृंखला

    वही बिहार के सीतामढ़ी  जिले में रंगबिरंगी आकर्षक मानव शृंखला में कुल 19 लाख छत्तीस हजार बहत्तर लोगो ने मानव शृंखला में लिया भाग। मुख्य मार्ग एवम उप मार्ग में कुल 1156972,वार्ड स्तर पर बनाई गई शृंखला कुल 596428 एवम  विद्यालय परिसर में 1 से 4 वर्ग के कुल 182672 ने भाग लिया। मुख्य मार्ग 208 किलोमीटर,उपमार्ग 366 किलोमीटर,कुल मार्ग 574 किलोमीटर में मानव शृंखला आयोजित की गई। इसके अतिरिक्त प्रत्येक वार्ड के लोगो ने एवम सभी विधलाय में 1 से 4 वर्ग के बच्चों ने अलग से भी शृंखला का निर्माण किया।

    काजल कुमारी द्वारा किया पोस्ट 

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad