• Breaking News

    Corona virus Alert:देश में एक दिन में कोरोना संक्रमण के 125 नए मामले ,चार लोगों की मौत ,संक्रमितों की संख्या 800 को पार गई

    We News 24 Hindi »दिल्ली/राज्य
    NCR/ब्यूरो संवाददाता विवेक श्रीवास्तव 

    नई दिल्ली:एजेंसियां। देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी है। एक दिन में संक्रमण के 125 नए मामले सामने आए हैं, जबकि चार लोगों की मौत हो गई है। देशभर में संक्रमितों की संख्या 800 को पार कर गई है। जिसमें 47 विदेशी नागरिक, वायरस के चलते जान गंवाने वाले 17 व्यक्ति और स्वस्थ हो चुके 45 लोग शामिल हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और राज्य के स्वास्थ्य विभागों के मुताबिक देश में वायरस से संक्रमित लोगों का आंकड़ा 818 पर पहुंच गया है।



    महाराष्ट्र में एक दिन में सबसे ज्यादा 28 नए मामले

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि इस वायरस के चलते 17 लोगों की जान गई है। महाराष्ट्र में एक दिन में सबसे ज्यादा 28 नए मामले सामने आए हैं और राज्य में संक्रमितों की संख्या 153 हो गई है। मुंबई में एक डॉक्टर की मौत हो गई है, उसे कोरोना वायरस से संक्रमित होने की आशंका में भर्ती किया गया था, हालांकि अभी जांच रिपोर्ट आनी बाकी है। राज्य के सांगली जिले में 12 नए केस मिले हैं और जिले में इनकी संख्या 24 हो गई है।

    केरल में दिन में सबसे ज्यादा 39 केस

    ये सभी लोग एक परिवार से जुड़े हैं या उसके संपर्क में आए थे। यह परिवार हाल ही में सऊदी अरब से लौटा था और वायरस से संक्रमित पाया गया था। मुंबई में नौ व्यक्ति संक्रमित पाए गए हैं। राज्य में चार लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। तिरुअनंतपुरम में केरल के मुख्यमंत्री पी. विजयन ने हालात की समीक्षा के बाद बताया कि राज्य में एक दिन में सबसे ज्यादा 39 केस मिले हैं और संक्रमितों की संख्या 164 हो गई है। नए मामलों में राज्य के सबसे ज्यादा प्रभावित कासरगोड जिले के 34 मामले शामिल हैं। राज्य में एक लाख से ज्यादा लोगों को निगरानी में रखा गया है।

    ये भी पढ़े-पटना के मलशालामी में युवा समाजसेवी ने की खाद सामग्री का किया वितरण


    %25E0%25A4%25B9%25E0%25A5%2588%25E0%25A4%25A1%25E0%25A4%25B0%2B%25E0%25A4%25B5%25E0%25A4%25BF%25E0%25A4%259C%25E0%25A5%258D%25E0%25A4%259E%25E0%25A4%25BE%25E0%25A4%25AA%25E0%25A4%25A8%2B

    तमिलनाडु में 500 डॉक्टर नियुक्त
    तेलंगाना में संक्रमण के 10 नए केस सामने आए हैं और इनकी संख्या 59 हो गई है। राज्य में एक व्यक्ति को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। तमिलनाडु में छह मामले दर्ज किए गए हैं और पीडि़तों की संख्या 35 हो गई है। खराब होते हालात को देखते हुए राज्य सरकार ने 500 नए डॉक्टरों को नियुक्त किया है।


    कर्नाटक के तुमकुरु में 60 साल के व्यक्ति की मौत
    कर्नाटक के तुमकुरु में 60 साल के एक व्यक्ति की कोरोना वायरस से मौत हो गई है। यह व्यक्ति 13 मार्च को ट्रेन से दिल्ली से लौटा था। राज्य में कोरोना से यह तीसरी मौत है। इससे पहले कलबुर्गी में एक पुरुष और चिक्कबल्लपुरा में एक महिला की मौत हो चुकी है। संक्रमण के सात नए मामले मिले हैं और यह संख्या 62 हो गई है। इनमें 10 महीने की एक बच्ची भी है। बच्ची की हालत अभी स्थिर बताई गई है।

    ये भी  पढ़े-अच्छी खबर : सीतामढ़ी जिला प्रशासन की पहल पर ,आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी शुरू,देखे वीडियो

    गुजरात में मेडिकल कॉलेज के डीन की पत्नी संक्रमित
    गुजरात में मेडिकल कॉलेज के डीन की पत्नी की जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसके बाद डीन और डॉक्टर समेत 100 से ज्यादा लोगों को क्वारंटाइन किया गया है। राज्य में संक्रमितों की संख्या 44 हो गई है। इनमें से 18 लोग लोकल ट्रांसमिशन के शिकार हुए हैं। इनमें से 16 विदेश से लौटे लोगों के संपर्क में आए थे, जबकि दो व्यक्ति जयपुर और दिल्ली से लौटे थे। हालांकि, राज्य में पिछले चौबीस घंटे के दौरान कोई नया मामला सामने नहीं आया है।


    अंडमान-निकोबार पहुंचा वायरस
    इसके अलावा राजस्थान में सात नए मामले मिले हैं और संक्रमितों की संख्या 50 हो गई है। आठ नए मामलों के साथ उत्तर प्रदेश में 51, एक नए केस के साथ दिल्ली में 40 और पांच नए मामलों के साथ पंजाब में संक्रमितों की संख्या 38 हो गई है। मध्य प्रदेश में पिछले चौबीस घंटे में चार नए केस सामने आए हैं और यह संख्या 30 हो गई है। जबकि, जम्मू-कश्मीर में चार नए मामले सामने आए हैं और पीडि़तों का आंकड़ा 18 हो गया है और दो नए केस के साथ बिहार में नौ संक्रमित हो गए हैं। यह खतरनाक वायरस अंडमान निकोबार द्वीप समूह तक फैल गया है और वहां छह पॉजिटिव केस पाए गए हैं।

    Header%2BAid

    Whats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने Mobile में save करके इस नंबर पर Missed Call करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi  और https://twitter.com/Waors2 पर पर क्लिक करें और पेज को लाइक करें।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad