• Breaking News

    बिहार पुलिस को मिली बड़ी सफलता मोस्टवांटेड माओवादी कविजी के साथ तीन अन्य हत्या के आरोपी गिरफ्तार


                                 




    We News 24 Hindi »बिहार/राज्य

    बिहटा/वशिष्ठ कुमार की रिपोर्ट


    पटना :जिले के पालीगंज अनुमण्डल पुलिस को बीती रात  बड़ी कामयाबी हासिल हुई। पुलिस ने एक मोस्टवांटेड रहे कई वर्षों से फरार चल रहे करीब दो दर्जन से अधिक माओवादी गतिविधियों मे संलिप्त रहने के साथ साथ लेवी वसूलने,हत्या , लूट और डकैती जैसे जघन्य अपराधों को अंजाम देकर इस क्षेत्र को आतंकित करने के आरोपी रहे भाकपा माओवादी के  सक्रिय दक्षिणी बिहार के  हार्डकोर जोनल कमांडर कृष्ण बलभ लाल उर्फ कविजी को खिड़ीमोड थाने क्षेत्र के दहिया गाँव से गुप्त सूचना पर छापेमारी कर गिरफ्तार करने के साथ तीन अन्य हत्या के आरोपी को गिरफ्तारी कर पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल किया है। 

     जानकारी के अनुसार भाकपा  माओवादी के सक्रिय सदस्य और जोनलकमांडर के रूप मे  कार्य कर रहे मसौढी अनुमण्डल के भगवानगंज थाने क्षेत्र के हंसाडीह गाँव के रहने वाला कृष्ण वलभ लाल उर्फ कवि जी के नाम से मसहूर यह वर्तमान मे यह पालीगंज अनुमण्डल क्षेत्र के खिड़ीमोड, सिगोडी, मसौढी अनुमण्डल के भगवानगंज, जहानाबाद जिले के कल्पा, कढौना,अरवल जिले करपी और किंजर थाने क्षेत्रों मे व्यापक रूप से सक्रिय था।



    जिसकी पुलिस को 5 वर्षो तलास थी। अभी यह ईट भट्ठे मालिको से लेवी वसूली का काम कर रहा था। ईट भठ्ठे मालिको की नींद हराम कर रखी थी। ईट भट्ठे मालिको से लगातार लेवी देने के लिए दबाव  बना रहा था साथ ही लेवी नही देने पर जान से मारने की धमकिया भी दे रहा था।जिसके कारण पुलिस के रडार पर कई महीनों से था। पटना पुलिस इसके लिए व्यापक रूप से गिरफ्तारी के लिए अभियान चला रखी थी। जिसपर पुलिस को गुप्त सूचना मिले की यह खिड़ीमोड थाने क्षेत्र के दहिया गाँव मे छुपा है। 

    डीएसपी मनोज पांडे ने एसएसपी के निर्देश पर तत्काल ए बड़े पैमाने पर टीम गठित किया और बीती दहिया गाँव मे इसके ठिकाने पर धावा बोलते हुए गिरफ्तार कर लिया। इसकी  गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी मानी जा रही है । 






     यह पटना जिले के मसौढी, भगवानगंज, पालीगंज, सिगोडी, खिड़ीमोड,जहानाबाद जिले के कल्पा और कढौना , अरवल जिले के किंजर और करपी थाने क्षेत्रों मे काफी सक्रिय था। दो दर्जनों से अधिक मामले माओवादी गतिविधियों और हत्या,लूट और डकैती जैसे जघन्य आपराधिक गतिविधियों मे संलिप्त रहने का इन्ही थाने  क्षेत्रों मे दर्ज है।साथ ही ईट भठ्ठे मालिको से लेवी वसूली की मांग रहा कर रहा था। 

    ये भी पढ़े-मुखिया रूबी देवी की स्थिति बिगड़ी, पांचवें दिन भी डटी रही आमरण अनशन पर

     

    वही दूसरी ओर अनुमण्डल पुलिस ने तीन अन्य हत्या के आरोपी रानीतलाब थाने क्षेत्र से दो लोगो जुगनू सिंह और ,राजकुमार,पालीगंज थाने से सुरेंद्र यादव को गिरफ्तार कर बड़ी के सफलता हासिल किया है। सुरेंद्र यादव कुछ दिन पूर्व ही पालीगंज बाजार मे एक विवाहिता की पिट पिट कर हत्या करने की आरोपी था। जबकि जुगनू सिंह आरा जिले के संदेश थाने क्षेत्र के सारिकपुर गाँव निवासी बुद्धन राम की मछली मारने की विवाद मे हत्या करने की मुख्य आरोपी था। जबकि तीसरा रानीतलाब थाने क्षेत्र के खपुरी गाँव के राज कुमार भी हत्या के आरोपी है। सभी फरार चल रहे थे। 

            

    आने वाले विधानसभा चुनावो के मद्दे नजर अपराधियों को धर पकड़ करने के लिए बिहार पुलिस बड़े पैमाने पर अभियान  शुरू कर दिया है।वैसे इन  सभी आरोपीयो की गिरफ्तारी की आधिकारिक रूप से पुष्टि डीएसपी मनोज पांडे ने नही किया है।उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया कर्मियों से कहा की डीजीपी बिहार का अदेशाअनुसार मीडिया कर्मियों से बात नही करने के उपरी  आदेश आया है।इसलिए अधिकारीक रूप से इस बात की पुष्टि नही कर सकते । फिर भी मीडिया के समक्ष साक्ष्य के रूप  मे दो लोगों को लाया और पूरी जानकारी आनअफिसियल दिया।


    Header%2BAid

    Whats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने Mobile में save करके इस नंबर पर Missed Call करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi  और https://twitter.com/Waors2 पर पर क्लिक करें और पेज को लाइक करें।

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad