• Breaking News

    गोपालागंज प्रशासन ने बिना मास्क के नामांकन जुलूस में पहुंचे 59 लोगों से वसूला जुर्माना

    संकेतित तस्वीर 



    We News 24 Hindi »गोपालगंज/बिहार

    दीपक गुप्ता  की रिपोर्ट


    गोपालगंज : जिले में एक तरफ तो गोपालगंज जिला प्रशासन कोरोना कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने की दुहाई दे रहे है पर शहर में कोई सोसल डिस्टनेटस और नहीं लोगो के चेहरे पर मास्क दिख रहा है उसी को देखते हुए जिला प्रशासन बिना मास्क पहने निकलने वालों लोगों को सबक सिखाने में जुटी  है। 


    ये भी पढ़े-झारखण्ड थाने के अन्दर पुलिस वालो की हुयी जमकर पिटाई


    शहर में अभियान चलाकर बिना मास्क के शहर में आने वाले लोगों को पकड़ कर जुर्माना वसूला जा रहा है। बुधवार को नामांकन जुलूस में बिना मास्क के पहुंचे लोगों से भी सदर सीओ विजय कुमार सिंह ने जुर्माना वसूला। इसके साथ ही कई लोगों को फटकार लगाकर छोड़ दिया। बात नहीं मानने वाले कुछ लोगों को सड़क पर ही उठक बैठक कराया। इस दौरान बिना मास्क पहने मिले 59 लोगों से 2950 रुपये जुर्माना भी वसूला गया।




    जिले में प्रतिदिन कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इसके बाद भी लोग कोरोना संक्रमण के प्रति बेपरवाह बने हुए हैं। बिना मास्क पहने शहर की सड़कों पर निकल रहे हैं। इस दौरान शहर में निकलने वाले लोग शारीरिक दूरी का भी पालन नहीं किया जा रहा है। 


    ये भी पढ़े-अटल टनल के पास से गायब हुई सोनिया गांधी के नाम की शिलान्यास पट्टिका, कांग्रेस ने दी आंदोलन की धमकी


    जिसे देखते हुए जिला प्रशासन ने मास्क नहीं पहनने वालों को सबक सिखाने के लिए फिर से अभियान शुरू किया है। बुधवार को सीओ विजय कुमार सिंह ने शहर के कचहरी रोड में स्थित ड्राप गेट के पास मास्क जांच अभियान के दौरान नामांकन जुलूस में बिना मास्क के पहुंचे लोगों से भी जुर्माना वसूला। इस दौरान सदर सीओ विजय कुमार सिंह ने कई लोगों को फटकार लगाकर छोड़ दिया।


     सदर सीओ विजय कुमार सिंह ने बताया कि बीना मास्क के शहर में आने वाले लोगों से जुर्माना वसूला गया है। साथ ही कई लोगों को बीच सड़क पर उठक बैठक भी कराया गया। जांच अभियान दौरान बिना मास्क के मिले 59 लोगों से 2950 रुपये जुर्माना वसूला गया। सीओ ने बताया कि अब प्रतिदिन मास्क जांच अभियान चलाया जाएगा। 




    Header%2BAidWhats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करेंला


    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad