• Breaking News

    परिहार विधानसभा भाजपा प्रत्याशी गायत्री देवी से खास बातचीत, सुनिए उन्होंने राजद प्रत्याशी रितु जायसवाल के बारे में क्या कहा

     



    We News 24 Hindi »सीतामढ़ी/बिहार 

    संजू गुप्ता के साथ दीपक कुमार की रिपोर्ट  

    सीतामढ़ी: परिहार विधानसभा पर भी पिछले दो चुनावों से बीजेपी का कब्जा है, ऐसे में बीजेपी के लिए यह सीट काफी अहम हो जाती है। हालांकि 2010 में रामनरेश यादव और  2015 में गायत्री देवी  प्रत्याशी  थे। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि बीजेपी से इस बार भी  मौजूदा विधायक गायत्री देवी ही चुनाव मैदान है।


    क्या  इस बार भी यंहा की जनता इन पर गायत्री देवी  भरोसा जताती है। या सिंहवाहिनी पंचायत की मुखिया ऋतू जयसवाल जो RJD के टिकट पर  गायत्री के सामने चुनाव मैदान में है उनको जनता जीता कर विधानसभा भेजती है। इन्ही सब बातो को लेकर वि न्यूज 24 की टीम गायत्री देवी और उनके पति पूर्व विधायक रामनरेश यादव से बात की वो ऋतू जयसवाल को किस  रूप में में ले रहे है तो  सुने उन्होने इस  बारे में क्या कहा। 



    ये भी पढ़े-BIHAR LIVE PM MODI RALLY:प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कुछ लोगों ने 15 साल तक बिहार को लूटा



    आपको बताए चले की परिहार विधानसभा में तक़रीबन  300302 मतदाता है जिनमें से पुरुष मतदाताओं की संख्या 157855 है जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 142434 है। इसके अलावा थर्ड जेंडर के भी 13 वोटर हैं। 2015 के विधानसभा चुनाव में 57.37 फीसदी लोगों ने मतदान किया था और 40.72 फीसदी वोट हासिल कर बीजेपी ने जीत दर्ज की थी।


    ये भी पढ़े-चुनावी जनसभा से तेजस्वी बोले नवंबर को लालू प्रसाद की रिहाई और दस नवंबर को नीतीश सरकार की विदाई



    2015 का चुनाव परिणाम
    2015 के विधानसभा चुनाव में कुल 163042 वोट पोल हुए थे। बीजेपी प्रत्याशी गायत्री देवी को इस चुनाव में 66388 वोट मिले थे जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी आरजेडी के रामचंद्र पूर्वे को 62371 वोट मिले थे। बीजेपी प्रत्याशी ने 4017 वोटों से जीत दर्ज की थी।



    परिहार विधान सभा के मुख्य मुद्दे
    परिहार विधानसभा के ज्यादातर गांवो में बिजली नहीं  आने की समस्या है। इसके अलावा चूंकि सीतामढ़ी बाढ़ प्रभावित जिल है तो इसका असर परिहार विधानसभा पर भी पड़ता है। तटबंध वगैरह की ठीक व्यवस्था न होने की वजह से यहां हर साल लोगों को बाढ़ में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

    ये भी पढ़े-बिहार बंगाल के बॉर्डर पर वाहन जांच के दौरान 3084 लीटर शराब बरामद ,चालक फरार


    इस बार के  चुनाव में ये  पहली बार होगा 
    सभी पोलिंग बूथ ग्राउंड फ्लोर पर ही होंगे। इस बार एक बूथ पर एक हजार मतदाता होंगे।
    वोटिंग का वक्‍त एक घंटे बढ़ा है। सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोट पड़ेंगे। आखिर वक्‍त में कोविड मरीजों को वोट डालने दिया जाएगा।
    कोरोना से बचाव के लिए 6 लाख पीपीई किट, 46 लाख मास्क, 6 लाख फेस शील्‍ड, 23 लाख ग्लव्स, 47 लाख हैंड सैनिटाइजर का इंतजाम होगा।
    घर-घर चुनाव प्रचार होगा मगर एक बार में पांच से ज्‍यादा कार्यकर्ता नहीं। ऑनलाइन नामांकन की सुविधा दी गई है, अगर निर्वाचन कार्यालय आते हैं तो केवल 2 वाहन लाने की अनुमति है। सार्वजनिक चुनाव सभाएं नहीं होंगी। केवल वर्चुअल तरीके से प्रचार हो सकता है।






    Header%2BAidWhats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करेंला

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad