• Breaking News

    सीतामढ़ी जिले बाजपट्टी में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, लोगो ने जमकर किया हंगामा

       



    We News 24 Hindi »सीतामढ़ी/बिहार  

    सुनील  कुमार की रिपोर्ट


    सीतामढ़ी: जिले के में एक बाद एक अपर्धिक घटनाये घाट रही है शाम को परसौनी में LPG वेंडर को अपरधियो ने मारी गोली और सुबह में  बाजपट्टी के  बाजितपुर पंचायत के बसंत चौक के पास सुबह पेड़ से लटकता हुआ मिला शव उसकी हत्या कर दी गई थी। शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने युवक का शव पेड़ से नीचे उतारा और पुलिस को इतला किया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष देवेंद्र चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 




    मृतक की शिनाख्त बाजितपुर गांव निवासी कन्हाई ठाकुर के पुत्र विवेक ठाकुर (20) के रूप में की गई है। विवेक के पिता ने बताया कि 30 नवंबर को उसकी शादी पुपरी के एक गांव में तय हुई थी। वह परिवार में सबसे बड़ी संतान था। विवेक की मौत की खबर सुनकर लड़की पक्ष के लोगों में भी मातम छा गया। एएसपी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि मृतक के परिजन के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। 





    दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक, बाजितपुर गांव निवासी पुलकित ठाकुर, छोटन ठाकुर, विलास ठाकुर, रामेश्वर ठाकुर, कैलाश ठाकुर, वीरेंद्र ठाकुर, रविद्र ठाकुर व देवेंद्र ठाकुर के खिलाफ स्थानीय थाने में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें उन्होंने बताया कि कुछ दिनों पूर्व उनके ही गांव के वीरेंद्र ठाकुर की पुत्री के साथ कुछ मनचलों ने छेड़खानी की थी। जिसकी पंचायत बैठी हुई थी। पंचायत में विवेक को निर्दोष पाया।




     इसके बावजूद भी पंचायत में शामिल अमर प्रताप चौधरी, दिलीप पासवान और विजय चौधरी ने जबरन 51 हजार रुपये जुर्माना देने के लिए विवेक पर दबाव बनाने लगे। जब विवेक ने इसका विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी थी। गुरुवार की देर रात अपने भाइयों के साथ विवेक अपनी दुकान पर सोया हुआ था। इसी दौरान जब बाहर निकला तो वह गायब हो गया। उसके भाईयों को लगा कि शायद वह घर चला गया है। लेकिन, सुबह में जब उसके पिता लौटे तो वे विवेक को ढूंढने लगे। 






    इसी बीच आम के पेड़ पर करीब 15 फीट ऊंचाई पर विवेक का शव लटकता हुआ दिखाई पड़ा। शव देखने से प्रतीत हुआ कि निर्ममता पूर्वक उसकी हत्या की गई है। उसके मुंह में लोहे का शॉकेट डाला गया था। उसके बाद कपड़े डालकर मुंह पर 10 -12 राउंड टेप लपेटा हुआ था।



    आक्रोशित लोगों ने बाजपट्टी कुमा मुख पथ को बाजितपुर चौक के समीप बांस बल्ली लगाकर जाम कर दिया और जमकर आगजनी की कुछ घंटों तक आवागमन बाधित रहा है लेकिन पुलिस के पहल से जाम को छुड़वा दिया गया।











    Header%2BAidWhats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें





    %25E0%25A4%25B5%25E0%25A5%2587%25E0%25A4%25AC%25E0%25A4%25B8%25E0%25A4%25BE%25E0%25A4%2587%25E0%25A4%259F%2B%25E0%25A4%25B2%25E0%25A5%258B%25E0%25A4%2597%25E0%25A5%258B

     

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad