• Breaking News

    मौसम का पूर्वानुमान उत्तर भारत में अगले :एक सप्ताह तक पड़ेगी कड़ाके की ठंड, दिल्ली में प्रचंड शीतलहर, जानें आपके शहर का हाल

    We News 24 Hindi »नई दिल्ली 

    काजल कुमारी  की रिपोर्ट 


    नई दिल्ली : एजेंसी। अगले एक हफ्ते तक देश के मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। देश के उत्तरी क्षेत्र के मैदानी इलाकों में सर्द हवा चलने के चलते ठंड काफी बढ़ गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग () ने आज कहा कि अगले सप्ताह के दौरान उत्तर भारत में रात का तापमान सामान्य से नीचे रहेगा और एक हफ्ते बाद ही थोड़ी राहत की उम्मीद की जा सकती है। पीटीआई की खबर के मुताबिक, विभाग ने 17-24 दिसंबर और 24-30 दिसंबर तक के अपने पूर्वानुमान में कहा कि उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के ज्यादातर हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2-6 डिग्री सेल्सियस नीचे रहेगा।


    ये भी पढ़े-पाकिस्तान को फिर सता रहा है सर्जिकल स्ट्राइक का खौफ ,पाकिस्तान देख चूका है भारतीय सेना का पराक्रम


    मौसम विभाग की मानें तो पहले सप्ताह के दौरान देश के शेष हिस्सों में तापमान सामान्य के करीब या थोड़ा ज्यादा रहने की संभावना है। आईएमडी ने कहा कि पहले सप्ताह की पहले हिस्से के दौरान पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़, पश्चिम उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में शीत लहर बढ़ जाएगी और फिर उसके बाद कम होगी। मौसम विभाग ने कहा कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अगले दो दिन कड़ाके की ठंड पड़ेगी।

    दिल्ली में शीतलहर ऑरेंज अलर्ट जारी


    दिल्ली में पारा लगातार गिरता जा रहा है। मौसम विभाग ने माना है कि दिल्ली इस वक्त शीतलहर की चपेट में है। वहीं, ऐसा अनुमान है कि महीने के अंत तक दिल्ली का न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है। पहाड़ों पर हुई जोरदार बर्फबारी से मैदानी इलाकों में पाला पड़ रहा है। दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में बफीर्ली हवाओं से पारा लुढ़क कर 3 डिग्री पहुंच गया है। पूरा उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में है। दिल्ली में शुक्रवार की सुबह का तापमान 3 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। लगातार गिर रहे तापमान और शीत लहर के कारण आने वाले दिनों के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।


    ये भी पढ़े-सीतामढ़ी कोचिंग संचालक और व्यवसायियों से रंगदारी मांगने वाले अपराधी अभिषेक कुमार उर्फ राजा गिरफ्तार




    पहाड़ों पर तापमान माइनस डिग्री पहुंचने से देश के कई राज्यों में लोगों की परेशानी एकाएक बढ़ गई है। दिल्ली-एनसीआर में आज दर्ज न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री था। दिल्ली में ये इस मौसम का सबसे कम तापमान था। वहीं इसने 10 साल का रिकॉड भी तोड़ दिया। इससे पहले 2011 में 16 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री था। इस बीच मौसम विभाग की चेतावनी ने दिल्ली वासियों की तनाव और बढ़ा दी है। विभाग की तरफ से चेतावनी दी गई है कि दिल्ली पर ठंड अभी और बढ़ेगा। उसके मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली में दिन में भी जबरदस्त ठंड होगी और शीतलहर चलेगी।



    यूपी के कुछ हिस्सों में गंभीर ठंड की स्थिति


    मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर पिछले 24 घंटों में कड़ाके की ठंड रही। घने कोहरे और ठंड की स्थिति पश्चिम और पूर्वी यूपी में देखने को मिली। शुक्रवार को फुर्सतगंज (रायबरेली) का तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो उत्तर प्रदेश में सबसे ठंडे स्थान के रूप में दर्ज हुआ। जबकि झांसी में राज्य में सबसे अधिक 23.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने शनिवार सुबह के लिए राज्य के अलग-अलग स्थानों पर शुष्क मौसम और उथले से मध्यम कोहरे का अनुमान लगाया है।


    ये भी पढ़े-चीन ने फिर बढाई भारत की टेंशन,काराकोरम पास तक पहुंचने के लिए बनाई नई सड़क

    पहाड़ों में तापमान शून्य से नीचे
    हिमाचल प्रदेश में केलांग, मनाली और कल्पा में पिछले 24 घंटों में तापमान शून्य से नीचे दर्ज किए जाने के साथ शीत लहर की स्थिति बनी रही। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पहाड़ी राज्य में मौसम शुष्क बना हुआ है, लेकिन न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री तक की कमी आई है। मौसम विभाग के मुताबिक लाहौल-स्पीति का प्रशासनिक केंद्र केलांग शून्य से 8 डिग्री सेल्सियस कम तापमान के साथ राज्य का सबसे ठंडा स्थान बना रहा।

    कश्मीर में जमे जलाशय


    कश्मीर में न्यूनतम तापमान शून्य से और नीचे चला गया तथा आसमान साफ रहा। मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों ने कहा कि बीती रात, श्रीनगर में इस मौसम में अब तक की सबसे सर्द रात रही। अधिकारियों ने कहा कि घाटी में रात के तापमान में गिरावट जारी रही और आसमान साफ रहा। श्रीनगर में तापमान शून्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस कम रहा जो कि पिछली रात 4.8 डिग्री सेल्सियस था। इस मौसम में न्यूनतम तापमान सामान्य से लगभग पांच डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया, जिसके कारण कई जलाशय जम गए। गुलमर्ग में तापमान शून्य से 11 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया जो कि सामान्य से छह डिग्री कम था। संघशासित प्रदेश में गुलमर्ग सबसे ठंडा स्थान रहा। अधिकारियों ने कहा कि पहलगाम में तापमान शून्य से 8.9 डिग्री सेल्सियस कम रहा। उन्होंने कहा कि काजीगुंड में तापमान शून्य से 4.9 डिग्री नीचे, कुपवाड़ा में शून्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस कम और कोकेरनाग में शून्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।

    क्यों बढ़ी ठंड?


    आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केन्द्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी हिमालय में भारी बर्फबारी हुई और अब शीत लहर के मैदानी इलाकों की ओर बढ़ने की वजह से तापमान में गिरावट आ रही है। आईएमडी मैदानी इलाकों के लिए शीत लहर की घोषणा तब करता है जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या इससे नीचे हो और लगातार दो दिन तक सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस कम हो। उन्होंने कहा कि दिल्ली जैसे छोटे इलाके के लिए शीत लहर की घोषण तब भी की जा सकती है जब उक्त स्थितियां एक दिन के लिए भी बन जाएं।

    राजस्थान में शीतलहर


    राजस्थान के पयर्टन स्थल माउंट आबू में पारा एक बार फिर जमाव बिंदु से नीचे चला गया. माउंट आबू में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. वहीं, गुरुवार की सुबह राज्य के अनेक इलाकों में घना कोहरा छाया रहा और लोग सर्दी से बचने के लिए अलाव तापते नजर आए. सीकर में न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री, चुरू में 2.2 डिग्री, पिलानी में 2.5 डिग्री, गंगानगर में 2.8 डिग्री, बीकानेर में 3.1 डिग्री, फलौदी एवं वनस्थली में 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. विभाग के अनुसार, राज्य के गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, चुरू, नागौर, सीकर, झुंझुनू, अलवर एवं भरतपुर जिले में आगामी चौबीस घंटे में कहीं-कहीं शीतलहर चलने का पूर्वानुमान है।


    पंजाब और हरियाणा में शीतलहर


    पंजाब और हरियाणा में शीतलहर का प्रकोप शुरू हो गया है और गुरुवार को पारा सामान्य से नीचे चला गया. मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हरियाणा में अंबाला, हिसार, करनाल, भिवानी, रोहतक और सिरसा में न्यूनतम तापमान क्रमश: 4.4 डिग्री, 4.2 डिग्री, 4.9 डिग्री, 4.8 डिग्री, 4.4 डिग्री और 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, पंजाब में अमृतसर में न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री जबकि लुधियाना में 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अगले दो दिनों के दौरान दोनों राज्यों के अधिकांश हिस्सों में ठंड ज्यादा पड़ेगी।







    Header%2BAidWhats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें





    %25E0%25A4%25B5%25E0%25A5%2587%25E0%25A4%25AC%25E0%25A4%25B8%25E0%25A4%25BE%25E0%25A4%2587%25E0%25A4%259F%2B%25E0%25A4%25B2%25E0%25A5%258B%25E0%25A4%2597%25E0%25A5%258B



    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad