• Breaking News

    मुजफ्फरपुर दुष्कर्म का विरोध करने पर पीड़िता का तोरा हाथ ,भाई के साथ भी किया बदमाशो ने मारपीट

     

    We News 24 Hindi »मुजफ्फरपुर 
    सुजीत कुमार भारती की रिपोर्टर

    मुजफ्फरपुर : जिले के सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की दो बहनों से छेड़खानी व  के प्रयास का मामला सामने आया है। विरोध करने पर चाकू से हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया गया। एक बहन का हाथ भी मारपीट कर तोड़ दिया गया। बीच बचाव करने पहुंचे पीड़िता के भाई के साथ भी मारपीट की गई। आरोप है कि उससे रुपये व गले से सोने की लॉकेट भी छीन ली गई। आसपास के लोगों के जुटने पर पीड़ितों की जान बची। फिलहाल दोनों पीड़िताओं को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। 



    ये भी पढ़े-BREAKING:सीतामढ़ी का ड्राइवर ने पटना में लगाई फांसी


    इस संबंध में पीड़िता के भाई ने सोमवार को सदर थाने में एफआईआर करायी। इसमें श्याम ठाकुर समेत अन्य को आरोपित बनाया है। थानेदार संजीव कुमार सिंह निराला ने बताया कि मामले की छानबीन कर कार्रवाई की जा रही है। पीड़िता से भी पूछताछ की जाएगी। मामले में वैज्ञानिक तरीके से जांच करायी जा रही है। सदर पुलिस के पदाधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक छानबीन में आपसी विवाद का मामला स्थानीय लोगों ने बताया गया है। 


    जांच की जा रही है। सदर अस्पताल से अभी जख्म प्रतिविदन नहीं मिला है। इसके प्राप्त होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई और आरोपितों की गिरफ्तारी की जाएगी। घटना की जानकारी वरीय पुलिस अधिकारियों को दे दी गई है। 



    ये भी पढ़े-Good Luck Jerry :एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने अपनी आने वाली फिल्म का शेयर किया पहला लुक

    शिकायतकर्ता ने बताया कि रविवार की देर शाम उसकी दोनों बहनें बाजार से सब्जी खरीदकर लौट रहीं थीं। तभी आरोपितों ने दोनों को घेर लिया। जबरन घसीटकर घर में ले जाकर गलत करने का प्रयास करने लगे। जानकारी मिलने पर वे बचाव करने गए तो उनके साथ भी मारपीट की गई। आसपास के लोगों के जुटने पर जान बची। इसके बाद दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपित फरार हैं।  



    Header%2BAidWhats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें




    %25E0%25A4%25B5%25E0%25A5%2587%25E0%25A4%25AC%25E0%25A4%25B8%25E0%25A4%25BE%25E0%25A4%2587%25E0%25A4%259F%2B%25E0%25A4%25B2%25E0%25A5%258B%25E0%25A4%2597%25E0%25A5%258B

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad