• Breaking News

    मौसम अपडेट: यूपी-बिहार-दिल्ली- में नहीं मिलेगी ठंड से राहत ,जानें- अन्य राज्यों का हाल

    तस्वीर @We News 24




    We News 24 Hindi » नई दिल्ली 
    आरती गुप्ता की  रिपोर्ट


    नई दिल्ली, एजेंसी। जनवरी आज खत्म होने को है लेकिन उत्तर भारत में कोहरे और ठंड का सितम कम होने का नाम नहीं ले रहा है। उत्तर प्रदेश, बिहार सहित कई राज्यों में शीतलहर, कोहरा और ठंड बरकरार है। कोहरे (Dense Fog) के चलते दृश्यता काफी कम दर्ज हो रही है, जिसका असर ट्रेनों की रफ्तार पर भी पड़ रहा है। राजधानी दिल्ली में रविवार को कई इलाकों में कोहरा छाया रहा। शहर में अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।


    वहीं हिमालयी क्षेत्रों में रुक-रुककर बर्फबारी का दौर जारी है। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग ने जानकारी दी है कि देश के उत्‍तरी और मध्‍य हिस्‍से में खुष्‍क उत्‍तर-पश्चिमी हवाओं का दौर अगले 2 दिन जारी रहेगा। इसके कारण पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्‍ली, राजस्‍थान, उत्‍तर प्रदेश, बिहार, मध्‍य प्रदेश और कच्‍छ के क्षेत्रों में सर्द हवाएं अगले दो दिनों तक चलेंगी।


    ये भी पढ़े-बेख़ौफ़ अपराधियों ने सहरसा में अभिनेता सुशांत सिंह के भाई को दिनदहाड़े मारी गोली


    मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिन तक पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्‍ली, राजस्‍थान, पूर्वी उत्‍तर प्रदेश, ओडिशा के कुछ क्षेत्रों में हल्‍के से घना कोहरा रह सकता है। इस दौरान दृश्यता भी कम रहेगी। इसके साथ ही मौसम‍ विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि पूर्वी उत्‍तर प्रदेश, मध्‍य प्रदेश और बिहार के कुछ क्षेत्रों में अगले 2 से 3 दिनों तक कड़ाके की ठंड पड़ सकती है।


    ये भी पढ़े-LJP अध्यक्ष चिराग को BJP ने भाव दिया तो बिदक गये जीतन राम मांझी


    बिहार में हांड़ कंपाने वाली ठंड के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी (weather update patna bihar)


    बिहार में बर्फीली हवाओं के प्रवाह से हाड़ कंपाने वाली ठंड की स्थिति बनी हुई है। राज्य के अधिकतर हिस्से कड़ाके की ठंड की चपेट में हैं। मौसम विभाग ने सूबे में दो फरवरी तक औरेंज अलर्ट जारी कर लोगों को सचेत रहने की अपील की है। मौसमविदों के मुताबिक अगले दो तीन दिनों तक सूबे में मौसम की यही स्थिति रहने वाली है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तर पश्चिम दिशा से आ रही तेज रफ्तार हवाओं के बहने से कहीं शीत दिवस तो कहीं शीत लहर के हालात बने हैं। पटना, मुजफ्फरपुर और छपरा में पिछले 24 घंटे में गंभीर शीतदिवस की स्थिति रही।

    ये भी पढ़े-मुजफ्फरपुर केंद्रीय शिक्षक पात्रता की परीक्षा आज दो पालियों में होगा





    गया और भागलपुर को न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे रहने की वजह शीतलहर से प्रभावित क्षेत्र घोषित कर दिया गया है। अधिकतर जिलों में अधिकतम या न्यूनतम पारा सामान्य से आठ से 11 डिग्री तक नीचे चला आया है। सूबे के शेष भाग में में कोल्ड डे जैसे हालात बनने से जनजीवन पर काफी असर पड़ा है। आम लोग के साथ साथ पशु पक्षी भी बेहाल हैं।


     

    Header%2BAidWhats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें




    %25E0%25A4%25B5%25E0%25A5%2587%25E0%25A4%25AC%25E0%25A4%25B8%25E0%25A4%25BE%25E0%25A4%2587%25E0%25A4%259F%2B%25E0%25A4%25B2%25E0%25A5%258B%25E0%25A4%2597%25E0%25A5%258B

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad