• Breaking News

    बिहार के औरंगाबाद जिले में बड़ी लापरवाही ,कोविशील्ड वैक्सीन की 2799 डोज बर्बाद




    COVID%2BCampaign

    We News 24 Hindi »औरंगाबाद, बिहार

    अमिताभ मिश्रा  की रिपोर्ट 


    औरंगाबाद : एक ओर जहां पूरी दुनिया कोरना महामारी से लड़ने में जुटी है भारत में वैक्सीनेशन अभियान में तेजी लाया जा रहा है कही -कही   कोरोना टीका नहीं होने की वजह से लोगों टिका नहीं लग पा रहा है . इसी बिच  बिहार के औरंगाबाद से बेहद हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है . यंहा अभी तक  कोविशील्ड वैक्सीन की  2799 डोज बर्बाद हो चुकी है। ये वैक्सीन लोगो को दी जा सकती थी लेकिन विभिन्न कारणों से यह वैक्सीन बर्बाद हुई। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डा. मिथिलेश कुमार सिंह ने बताया कि औरंगाबाद जिले को एक लाख 23 हजार 980 डोज मिली थी। 

    ये भी पढ़े-BREAKING:दिल्ली के गंगाराम अस्पताल के बाद जयपुर गोल्डन अस्पताल ऑक्सीजन के कमी से 20 लोगों की मौत

    इसके आलोक में अब तक एक लाख 13 हजार 311 डोज का इस्तेमाल किया जा चुका है। 95043 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई है जबकि 18268 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के पास वर्तमान समय में 7870 डोज बची हुई है। उन्होंने कहा कि 2799 डोज बर्बाद हुई है। एक वायल को खोलने पर 10 लोगों को डोज दी जा सकती है। कई बार ऐसा हो रहा है कि 10 की जगह कम लोग ही उपस्थित होते हैं जिसके कारण डोज बर्बाद होती है। इसे कुछ घंटों तक ही सुरक्षित रखा जा सकता है और उसके बाद यह बर्बाद हो जाएगी। शाम में दो लोगों के पहुंचने पर भी उन्हें वैक्सीन दी जाती है और ऐसे में आठ डोज के बर्बाद होने का खतरा रहता है। ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन देने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने बताया कि यह अभियान जारी है। अलग-अलग तिथियों में औरंगाबाद जिले को वैक्सीन प्राप्त हुई है जिसका इस्तेमाल हो रहा है।

    ये भी पढ़े-दुनिया भर को कोरोना की सौगात देने वाले चीन, कोरोना संकट में भारत के मदद को तैयार

    जिले में 1506 को पड़ा कोविड-19 का टीका

    जिले में शुक्रवार को 1506 लोगों को कोविड-19 का टीका पड़ा। इस आशय की जानकारी डीपीएम डॉ कुमार मनोज ने दी है। उन्होंने बताया कि औरंगाबाद प्रखंड में 398, बारुण में 43, दाउदनगर में 89, देव में 190, गोह में 33, हसपुरा में 39, कुटुंबा में 107, मदनपुर में 154, नवीनगर में 160, ओबरा में 209 तथा रफीगंज प्रखंड में 84 लोगों को टीका दिया गया। उन्होंने बताया कि 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है। 


    Header%2BAidWhats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें

    %25E0%25A4%25B8%25E0%25A5%259E%25E0%25A5%2587%25E0%25A4%25A6

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad