स्लम बस्ती के बच्चों के बीच मनाया गया डाॅ0 संजीव चैरसिया का जन्मदिन
We News 24»पटना, बिहार
राजकुमार की रिपोर्ट
पटना: आज दीघा के लोकप्रिय विधायक सह भाजपा बिहार प्रदेश के महामंत्री डाॅ0 संजीव चौरसिया के जन्मदिन के शुभ अवसर पर अदालतगंज के स्लम बस्ती में भी वहाॅ के भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया साथ ही वहाॅ के स्लम बच्चों के बीच केक काटकर उनके साथ जन्मदिन मनाया गया एवं बच्चों को केक एवं मिठाईयाॅ खिलाई गई। दूसरी ओर आर्य भवन, खाजपुरा स्थित दीघा विधान सभा के कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा भी केक काटकर उनका जन्मदिन हर्षोल्लाास के साथ मनाया गया।
ये भी पढ़े-नेताओं के 'इंडिया' को आज़ाद हुए हो गए 74 साल । आम जनता का 'भारत' तो आज भी गुलाम है
इस अवसर पर दीघा विधान सभा के सभी मंडल पदाधिकारी, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, अतिपिछड़ा मोर्चा एवं अन्य मोर्चा प्रकोष्ठ के कार्यकर्तागण के साथ-साथ वरिष्ठ एवं प्रबुद्धजनों ने अपने लोकप्रिय विधायक को उनके आवास पर आकर पुष्प गुच्छ के साथ जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामना दी। इस दौरान डाॅ0 चैरसिया ने सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार प्रकट किया। गौरतलब है कि आज ही के दिन प्रधानमंत्री के द्वारा धारा 370 की समाप्ति हुई थी तथा अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण की नींव रखी गई थी। इस ऐतिहासिक दिन के लिए भी विधायक ने प्रधानमंत्री का आभार प्रकट किया।
दीघा विधान सभा के अन्य मंडलों में भी भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा केक काटकर जन्मदिन मनाया गया।
ईस आर्टिकल को शेयर करें
कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद