• Breaking News

    पूर्व मंत्री का दावा, अपने ही सर्वे में बुरी तरह से हार रही है भाजपा दिल्ली MCD चुनाव



    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90

    We News 24»नई दिल्ली

    आरती गुप्ता की  रिपोर्ट 

    नई दिल्ली : दिल्ली नगर निगम चुनाव  में अभी लगभग  9 महीने का समय बचा है,लेकिन अभी से सभी पार्टी इस चुनाव की तैयारी में जुट गयी है और इसके लिए जनता की रुझान किस पार्टी की तरफ है सभी पार्टी अपने अस्तर जानने की कोशिश भी कर कर रहे है .और इसी क्रम में दिल्ली के सत्ता पर काबिज आप पार्टि और बीजेपी में सियासत सरगर्मी तेज होते दिख रही है .


    ये भी पढ़े-मिस्टर-मिस और मिसेज पटना 2021 का पहला ऑडिशन संपन्न, क्राउन लांच

     

    AAP विधायक और दिल्ली के पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज ने दावा किया है कि भाजपा ने दिल्ली में अभी सर्वे कराया है जिसके हिसाब से नगर निगम चुनाव में भाजपा की 272 में से 45 सीटें भी नहीं आ रही हैं। भाजपा की आगामी निगम चुनावों में बहुत करारी हार होने जा रही है।


    ये भी पढ़े-BIG BREAKING ,रूस की पर्म यूनिवर्सिटी पर हमलावरों ने की अंधाधुंध फायरिंग, 8 लोगों की मौत





    इस बीच भारतीय जनता पार्टी द्वारा अपने निगम पार्षदों को पार्टी से निकाले जाने पर आम आदमी पार्टी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। AAP के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा है कि उनकी पार्टी ने गत अप्रैल में सामने लाया था कि भाजपा के निगम पार्षद लोगों को लूट रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अब निगमों के चुनाव में हार के डर से भाजपा लीपापोती कर रही है।

    ये भी पढ़े-भोजपुरी स्‍टार यश कुमार ने पूरे किए 50 सफल फिल्‍मों का सफर




    उन्होंने कहा कि भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने तीन पार्षदों को पत्र लिखा है कि आर्थिक भ्रष्टाचार की शिकायतों की वजह से आपको पार्टी से छह साल के लिए निकाला जा रहा है। भारद्वाज ने सवाल किया में आदेश गुप्ता बताएं कि जब आर्थिक भ्रष्टाचार की शिकायतें थीं तो इतने दिनों तक इंतजार किस बात का कर रहे थे? उन्होंने कहा कि भाजपा अब फिर दिल्ली की जनता को बेवकूफ बनाना चाहती है। भ्रष्टाचार के नाम पर पार्टी से निकालना कार्रवाई नहीं है बल्कि इनकी सीबीआइ, भ्रष्टाचार निरोधक शाखा के साथ साथ सतर्कता विभाग से जांच होनी चाहिए और इन्हें जेल भेजा जाना चाहिए।


    उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी नगर निगम चुनाव के मद्देजर दिल्ली में अभी सर्वे कराया है जिसके हिसाब से दिल्ली के तीनों नगर निगम चुनाव में भाजपा की 272 में से 45 सीटें भी नहीं आ रही हैं। भाजपा की आगामी निगम चुनावों में बहुत करारी हार होने जा रही है। 

    इस आर्टिकल को शेयर करे 

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें | 


    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad