• Breaking News

    प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में आक्रोशित कांग्रेसियों ने कैंटीन चौक पर विरोध प्रदर्शन किया

     




    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90

    We News 24» बिहार

    रिपोर्टिंग/नागमणि

      बिहार,के बेगूसराय से जहां जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अर्जुन सिंह के नेतृत्व में लखीमपुर में मंत्री के बेटे द्वारा किसानों की कुचलकर की गई नृशंस हत्या और किसानों के आंसू पोछने जा रही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की अनर्गल तरीके से की गई गिरफ्तारी के विरोध में आक्रोशित जिले के कांग्रेसियों ने कैंटीन चौक पर विरोध प्रदर्शन के साथ यूपी के मुख्यमंत्री किसानों का हत्यारा योगी का पुतला फूंका। आक्रोशित कांग्रेसियों ने इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने कहा कि देश की सरकार ने लोकतंत्र को गिरवी रखकर तानासाही रवैये से सरकार चला रही है।

    ये भी पढ़े-बॉलीवुड एक्शन स्टार विद्युत जामवाल की फ़िल्म 'सनक' का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर हुआ रिलीज़

     



    पहले तो सरकार ने किसान बिल लाकर किसानो के हिट को कुचल फिर शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कर रहे किसानों को गाड़ी से कुचलकर मारा। और जब हमारी नेता किसानों के दुख बांटने उनसे मिलने जा रही थी तो अवैधानिक तरीके से बिना किसी वारंट के उन्हें पिछले 30 घंटे से हिरासत में रखकर दुर्व्यवहार किया जा रहा है। सप्रकार अगर सोचती है कि ऐसी करतूतों से वो किसानों और नागरिक अधिकारों का दमन कर   सत्ता चला लेगी तो ये उन्हें नही भूलनी चाहिए कि कांग्रेस व पार्टी है जिसने सत्याग्रह से अंग्रेजो को खदेड़ा है। अगर किसानों की मौत की न्यायिक जांच,मंत्री के बेटे पर हत्या का मुकदमा चलाते हुए प्रियंका गांधी की अविलंब रिहाई नही हुई तो ये आंदोलन इस सरकार के ताबूत की अंतिम कील होगी।


    ये भी पढ़े-आठ माह की गर्भवती प्रेमिका को उसका प्यार मिला

     



    कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष के साथ अधिवक्ता रजनीश सिंह मदन सिंह,प्रभाशंकर सिंह,अनिल सिंह, शिवनंदन सिंह,सर्वदानंद पाठक, लीगल सेल जिलाध्यक्ष सुबोध कुमार झा,आलोक कुमार, उत्तकर्स कुमार,राजदेव पासवान,संजय यादव, संजय कुमार झा,शिवनंदन सिंह,कमल किशोर पोद्दार, महिला अध्यक्ष रूबी शर्मा,नरेश सिंह, चितरंजन पोद्दार,परमानंद सिंह, सावर कुमार,बरौनी प्रखंड अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह,रवि कुमार,विवेक कुमार, गणेश साह,अंजना पासवान,अनिल सिंह, सिंह ,सुबोध राय,मणिकांत मिस्र, बिनोद महतो, कुशमेश कुमार, संजय सम्राट,अवधेश सिंह,राघव कुमार, कुमार रत्नेश टुल्लू, प्रमिला देवी सहित सैकड़ों कांग्रेसी मौजूद थे।

    इस आर्टिकल को शेयर करे 

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें |

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad