• Breaking News

    पाकिस्तानी पत्रकार आरूसा आलम को लेकर ,कैप्टन अमरिंदर सिंह ने विरोधियो पर फोड़ा फोटो बम



    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90


    We News 24» नई दिल्ली 

    रिपोर्टिंग / विवेक श्रीवास्तव 


    नई दिल्ली : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह  पाकिस्तानी पत्रकार आरूसा आलम संग दोस्ती को लेकर लगातार  निशाने पर हैं। पाक पत्रकार आरूसा के कथित ISI लिंक को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रहे कैप्टन ने पलटवार किया और विरोधियों पर फोटो बम फोड़ा । पाकिस्तानी पत्रकार आरूसा आलम से दोस्ती पर जारी विवाद के बीच पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने सोमवार को अपने फेसबुक पेज पर कुछ तस्वीरें जारी कीं। इनमें आरूसा देश के शीर्ष राजनेताओं और फिल्मी हस्तियों के साथ नजर आ रही हैं।


    ये भी पढ़े-खीरी में देवदूत बनकर आए एनडीआरएफ के जवानो को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने किया सम्मानित



    अमरिंदर ने सवाल किया कि क्या तस्वीर में मौजूद हर व्यक्ति के पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई से संबंध हैं? उन्होंने दावा किया कि अगर भारत और पाकिस्तान के बीच वीजा पाबंदियां नहीं होतीं तो वह आरूसा को एक बार फिर भारत आमंत्रित करते। मालूम हो कि पंजाब कांग्रेस आरूसा से दोस्ती को लेकर अमरिंदर पर हमलावर है। पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर रंधावा ने बीते हफ्ते कहा था कि राज्य सरकार आईएसआई से आरूसा के रिश्तों की पड़ताल करेगी।


     

    सोमवार को कैप्टन अमरिंदर ने अपने फेसबुक पेज पर आरूसा आलम की 14 तस्वीरें साझा कीं, जिसमें उन्हें सोनिया गांधी, सुषमा स्वराज, मुलायम सिंह यादव, अमर सिंह, अश्विनी कुमार, यशवंत सिन्हा, शत्रुघ्न सिन्हा, महेश भट्ट, श्याम सरन और पूर्व सेना अधिकारी जगजीत सिंह अरोड़ा सहित अन्य के साथ देखा जा सकता है। 

    ये भी पढ़े-पांचवें चरण के शांतिपूर्ण पंचायत चुनाव सीतामढ़ी और मुजफ्फरपुर जिले में संपन्न हुए


    कैप्टन की पाकिस्तानी दोस्त पर पंजाब में राजनीति तेज, फोटो शेयर कर हमला

    कैप्टन अमरिंदर अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा- मैं विभिन्नय गणमान्य व्यक्तियों के साथ आरूसा आलम की कई फोटो शेयर कर रहा हूं। मुझे लगता है कि वह सारे भी ISI के कॉटैक्ट्स ( एजेंट) हैं। ऐसा कहने वालों को बोलने से पहले सोचना चाहिए। दुर्भाग्य से भारत और पाकिस्तान के बीच इस समय वीजा पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। नहीं तो मैं उन्हें फिर से आमंत्रित करता। संयोग से मैं मार्च में 80 होने जा रहा हूं और अगले साल आरूसी आलम 69 होने जा रही हैं।'

    इस आर्टिकल को शेयर करे 



    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें |




    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad