• Breaking News

    मुजफ्फरपुर, चोरों ने चुराए बेटी की शादी के लिए रखी लाखो नकदीऔर जेवरात, घर मालिक को बाहर से किया बंद



    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90


    We News 24» रिपोर्टिंग / उमाशंकर गिरी 

    मुजफ्फरपुर: जिले में चोरों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस की तमाम कोशिशों के बावजूद चोरी की घटनाएं प्रतिदिन घट रही है। लगातार चोरों द्वारा बंद घर और प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया जा रहा है। इस बार चोरों ने मनियारी थाना क्षेत्र के छितरौली गांव में सन्तोष ठाकुर उर्फ पप्पू ठाकुर के घर को टारगेट किया। देर रात पीछे के रास्ते से शातिर घर मे घुस गए। जिस दो कमरों में सन्तोष और उनके परिवार के लोग सोये हुए थे। उसके दरवाजे को बाहर से हैंडल लगाकर बंद कर दिया। 


    ये भी पढ़े-दिल्ली JNU में फीर हुआ हिसंक झड़प ,12 छात्र घायल ,लेफ्ट संगठनों पर लगा मारपीट के आरोप


    इसके बाद गमछा से बांध दिया। फिर दूसरे कमरों में जाकर आराम से छह बक्सा और पेटी का ताला तोड़ा। इसमे रखे 20 हज़ार कैश, जेवरात, कीमती कपड़े समेत पांच लाख से अधिक की सम्पत्ति चोरी कर ली। फिर पूरा सामान लेकर चोर आसानी से  पीछे के रास्ते से भाग निकले। सुबह लगभग 4,30 बजे नींद खुली तब लगा पता : सुबह जब सोकर उठे और दरवाजा खोलने का प्रयास किया तो बंद था। इसके बाद कमरे से एक दूसरे दरवाजे के सहारे बाहर निकले। देखा कि बाहर से दो कमरों को बंद कर दिया गया है। इसपर गमछा भी बंधा था। ये देखकर कुछ देर के लिए तो होश उड़ गए। फिर अन्य कमरों में जाकर देखा तो पाया कि सारा सामान बिखरा पड़ा था।

     पेटी बक्सा का ताला टूटा हुआ था। जेवरात और कैश समेत सब कीमती सामान चोरी हो चुकी थी।  इसके बाद घर के लोग चीखने चिल्लाने लगे तो आसपास से काफी लोग मौके पर जुट गए। लड़की की शादी को रखे थे जेवरात : पीड़ित संतोष ने बताया कि वे ऑटो चलाते हैं। एक-एक रुपया जोड़कर भतीजी की शादी के लिए जमा कर रहे थे। उसी की शादी करने के लिए जेवरात और कपड़े खरीदे थे।


    ये भी पढ़े-भारत के पूर्वोत्तर राज्यों में चीन 20 से अधिक उग्रवादी संगठन को पाल रहा है ,नया मोर्चा खोलने की फिराक में है ड्रेगन


     अगले महीने ही मेरी भतीजी की शादी करने वाले थे। अब एक झटके में सबकुछ समाप्त हो गया। इधर, मनियारी थानेदार अजय पासवान ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। संदेह के आधार पर चोरों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 

    इस आर्टिकल को शेयर करे 


    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें


    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad