• Breaking News

    राजस्व कर्मचारी के दलाल को महिला ने अंचल कार्यलय में घुसकर पिटाई की





    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90


    We News 24» रिपोर्टिंग / नागमणि


    भागलपुर: राजस्व कर्मचारी के मुंसी के रूप में काम करने वाले सुदीन मंडल को सोमवार की शाम  एक महिला ने अंचल कार्यलय में घुसकर पिटाई  कर दी। महिला का कहना है कि सुदीन मंडल राजस्व कर्मचारी का दलाल है। वह क्षेत्र के आवेदकों से  म्यूटेशन के नाम पर अवैध वसूली करता है और एक मामला सामने आया है कि सुदीन ने पैसे लेकर एक परिवार का फर्जी बटवारा नामा के आधार पर जमीन का म्यूटेशन कर दिया है। इतना ही नहीं  महिला ने यह भी बताया कि सुदीन मंडल ने म्यूटेशन के नाम पर हमसे भी 35 हजार रुपए की मांग  कर रहा था। जब हम पैसा देने से इनकार कर दिए तो वह अपना मनमानी कर फर्जी तरीके से मयूटेसन कर दिया। अंचल में करीब एक घंटे तक अफरा तफरी का माहौल रहा।


    ये भी पढ़े-अखिलेश यादव पहली बार लड़ेंगे विधानसभा चुनाव ,अपर्णा यादव को बधाई और शुभकामनाएं दी


    तांती बाजार चंपानगर की रहने वाली महिला प्रिया गील ने बताई कि एक पक्ष से मोटी रकम लेकर अंचल कार्यालय में बैठे दलाल ने मयूटेसन कर दिया है और वृद्ध महिला आठ वर्ष से चक्कर अंचल में चक्कर लगा रही है। सुदीन ने वृद्ध महिला के जमीन को सुरेन्द्र यादव से एक लाख रुपया लेकर  उसके नाम पर रसीद भी काट दिया और म्यूटेशन कर दिया। हमसे भी 35 हजार रुपए की मांग कर रहा था।  वृद्ध महिला अपनी बेटी के पास रहकर अपना गुजारा कर रही है। महिला ने राजस्व कर्मचारी के दलाल को पकड़कर चंपानगर स्थित उक्त जमीन पर भी ले  गई।


    ये भी पढ़े-Bihar Top10 News 19 January 2022 | नीतीश के पूर्व विधायक गांधी मैदान में कराएंगे पियक्कड़ सम्मेलन


    वहीं सुदीन मण्डल ने बताया कि हम राजस्व कर्मचारी ओमकार बाबू के स्टाफ हैं। मेरे उपर जो भी आरोप लग रहे हैं, सभी बेबुनियाद हैं। हम म्यूटेशन का काम नहीं करते हैं। 


    कोट - नाथनगर अंचलाधिकारी स्मिता झा


    जिस जमीन के बारे में वह लोग कह रहे हैं कि गलत म्यूटेशन हुआ है। उक्त जमीन का म्यूटेशन 1 वर्ष पूर्व ही हुआ है। अगर उन्हें कोई कोई आपत्ति थी तो वह लोग  अपील में क्यों नहीं गए। जानकारी मिली है कि अंचल कार्यालय में घुसकर एक प्राइवेट कर्मी के साथ मारपीट की है। उक्त व्यक्ति राजस्व कर्मी के साथ रहता है। 

    सरकारी काम में बाधा उत्पन्न करने व अंचल कार्यालय में सरकारी दस्तावेज के साथ छेड़छाड़ की गई है। इस घटना में जो भी व्यक्ति शामिल हैं। उन लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

    इस आर्टिकल को शेयर करे 


    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad