• Breaking News

    मुजफ्फरपुर दहेज की भेंट चढ़ गयी विवाहिता शव पर कई जगह मिले चोट के निशान।




    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90


    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  उमाशंकर गिरी 

    मुजफ्फरपुर:- जिले के औराई थाना क्षेत्र के शंकरपुर में एक बार फिर दहेज लोभियों ने दहेज के लिए एक महिला की हत्या कर दिया जिसके बाद लड़की के परिजनों में कोहराम मच गया है वही मृत महिला की पहचान मो. शोएब की पत्नी रोजी खातून (27) के रूप में हुई है।वही घटना की सूचना मिलने पर थानेदार दिलीप प्रसाद सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे।

    यह भी पढ़े-दिल्ली NCR में इतिहास हो जाएगा डीजल से चलने वाली गाड़ी ,आ गया नया एयर पॉल्यूशन पॉलिसी

     घटना के सम्बंध में स्थानीय लोगों से पूछताछ करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, घटना की जानकारी मिलने पर रोजी के पिता बेला से मौके पर पहुंचे। बेटी की लाश देखते ही विलाप करने लगे। आसपास के लोगों ने उन्हें ढाढस बंधाया। वही लड़की के पिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए अपनी बेटी की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। 



    यह भी पढ़े- क्या आप जानते हैं प्लास्टिक का आविष्कार कब हुआ था? भारत ने सिंगल यूज प्लास्टिक को क्यों बंद किया?

    पुलिस को बताया कि उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। दहेज नहीं मिलने पर आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी है। अब एक तरफ सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देती है तो वहीं दूसरी तरफ लगातार दहेज लोभियों द्वारा दहेज के लिए बेटियों की निर्मम तरीके से हत्या कर दी जाती है अब देखना लाजिमी होगा कि  मुजफ्फरपुर पुलिस क्या कुछ कार्रवाई करती है। 

    इस आर्टिकल को शेयर करे .


    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad