• Breaking News

    खराब मौसम में फंसे CM नीतीश कुमार, गया में करायी गयी हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग

     



    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90

    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  राहुल कुमार

    बिहार: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हेलीकॉप्टर की शुक्रवार को गया में इमरजेंसी लैंडिग करायी गयी. बताया जा है कि वहां अचानक मौसम खराब होने की वजह से ये लैंडिग करायी गयी. नीतीश कुमार सूखा प्रभावित क्षेत्र का हवाई निरीक्षण करने के लिए गए थे.बिहार के गया में नीतीश कुमार के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिग करायी गयी. बताया जा रहा है कि मुख्यम‍ंत्री राज्य में सूखा प्रभावित क्षेत्र का हवाई निरीक्षण करने के लिए गए थे. 

    ये भी पढ़े:- विजयवर्गीय ने नीतीश की तुलना विदेशी लड़कियों से की तो कांग्रेस ने कही ये बात

    इस दौरान मौसम खराब होने के कारण उनके हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिग करायी गयी. गौरलतब है कि बिहार के कई जिलों में मानसून की बारिश अच्छी नहीं होने से इलाके में भीषण सूखे की स्थिति बनी हुई है. धान बिहार का मुख्य फसल है. धान की खेती बरबाद होने से किसानों के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गयी है. ऐसे में किसान सरकार से लगातार मदद की गुहार लगा रहे हैं.हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिग के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) सड़क मार्ग से पटना के लिए रवाना हो गए हैं. मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर की अचानक लैंडिग की वजह से पुलिस महकमा और जिला प्रशासन में अचानक हलचल बढ़ गयी. सूचना मिलते ही जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन, एसएसपी हरप्रीत कौर व अन्य अधिकारी एयरपोर्ट पर पहुंच गए. आनन-फानन में मुख्यमंत्री के कारकेट को निकालने के लिए जगह-जगह ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की गयी.

    ये भी पढ़े:- महाराष्ट्र में सरकार बदलते ही धनगर समाज की बल्ले बल्ले

     इसके बाद मुख्यमंत्री गया से खिजरसराय के रास्ते पटना के लिए निकले.मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछले सप्ताह एक सवाल का जवाब देते हुए कहा था कि राज्य सरकार जुलाई के महीने में बारिश नहीं होने की स्थिति को देखते हुए किसानों को लेकर काफी गंभीर है. सरकार सूखे की स्थिति पर जुलाई से नजर रख रही है. अगर बिहार से बारिश मुंह मोड़ती है तो राज्य सरकार इस आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयार है. हम किसानों को हर संभव मदद देंगे. गौरतलब है कि मुख्यमंत्री बिहार के विभिन्न जिलों में सूखे की स्थिति को देखते हुए शुक्रवार को हवाई सर्वेक्षण करने गए थे. जिसके बाद मौसम खराब होने से उनके हेलिकाप्टर की लैंडिंग करानी पड़ी.

    आप हमेंसे इस माध्यम से भी जुड़ सकते है 
    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad