• Breaking News

    बिहार बीजेपी में बड़ा बदलाव, विनोद तावड़े बने प्रभारी, मंगल पांडे को मिली अहम जिम्मेदारी

     


    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90

    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  / अमिताभ मिश्रा 

    पटना: बिहार में हुए राजनीतिक बदलाव के बाद से परिस्थितियां बदली हुई है. इसी बात को मद्देनजर रखते हुए भाजपा ने आज बिहार सहित कई अन्य राज्य के प्रभारी को बदल दिया है. बिहार में महाराष्ट्र के नेता विनोद तावड़े को भाजपा का प्रभारी बनाया गया है. वहीं हरीश द्विवेदी को सह प्रभारी बनाया गया. इसके अतिरिक्त बिहार के मंगल पांडेय के साथ साथ रितुराज सिन्हा और नितिन नवीन को अहम जिम्मेवारी सौंपी गई है.

    यह भी पढ़े-बज गयी बिहार नगर निकाय चुनाव की डुगडुगी,10 और 20 अक्तूबर को दो चरणों में होगा नगरपालिका चुनाव

    विनोद तावड़े को बिहार भाजपा का प्रभार

    बिहार बीजेपी को लंबे वक्त बाद संगठन प्रभारी मिला है. भूपेंद्र यादव के केंद्र सरकार में मंत्री बनने के बाद से बिहार बीजेपी के प्रदेश प्रभारी का पद खाली पड़ा था. जिसके बाद आज भाजपा ने विनोद तावड़े को बिहार भाजपा के प्रभारी पद पर नियुक्त करने का एलान किया है. इसके साथ ही भाजपा ने 15 राज्यों में प्रभारी और सह प्रभारी की नियुक्ति भी की है.

    यह भी पढ़े-महरौली फ्रेंड्स कल्ब :आठ दिवसीय गणेश महोत्सव का समापन आज 

    मंगल पाण्डेय को बंगाल का प्रभार 

    बिहार में मंत्री रहे मंगल पांडेय को भी भाजपा ने अहम जिम्मेवारी सौंपी है. उन्हें पश्चिम बंगाल में भाजपा का प्रभार सौंपा गया है. पश्चिम बंगाल का प्रभार कैलाश विजयवर्गीय के पास था जिसे अब मंगल पाण्डेय को सौंप दिया गया है. मंगल पांडेय इससे पहले हिमाचल प्रदेश और झारखंड में भी बीजेपी के प्रभारी रह चुके हैं.

    आप हमेंसे इस माध्यम से भी जुड़ सकते है 

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .


    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad