• Breaking News

    भारत की युवा शक्ति के लिए महत्वपूर्ण दिन,आज केंद्र सरकार 75हजार युवाओं को दी नियुक्ति पत्र

    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90

    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  आरती गुप्ता 

    नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 10 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने के लिए 'रोजगार मेला' का शुभारंभ किया। पहले चरण में चयनित 75,226 युवाओं को नियुक्ती पत्र  दिए गए। इस मौके पर पीएम ने कहा, 'आज भारत की युवा शक्ति के लिए महत्वपूर्ण दिन है। बीते 8 वर्षों में देश में रोजगार और स्वरोजगार का जो अभियान चल रहा है आज उसमें एक और कड़ी जुड़ी रही है, ये कड़ी रोजगार मेले की है। आज केंद्र सरकार 75,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र दे रही है।' वहीं, टी20 वर्ल्ड कप 2022 की असली जंग आज से शुरू होगी। पहला राउंड खत्म होने के बाद 4 टीमों ने सुपर 12 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। गत विजेता ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच सुपर 12 का पहला मुकाबला सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ

    यह भी पढ़े- 3 बदमाशों ने बैंक में घुसकर हथियार के बल पर 7 लाख रुपए लूट लिए

    Sat, 22 Oct 2022 12:05 PM

    देश में अब 80 हजार से अधिक स्टार्टअप: पीएम

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'स्टार्टअप इंडिया अभियान ने तो देश के युवाओं के सामर्थ्य को पूरी दुनिया में स्थापित कर दिया है। साल 2014 तक जहां देश में कुछ 100 ही स्टार्टअप थे, आज ये संख्या 80,000 से अधिक हो चुकी है।'


    Sat, 22 Oct 2022 12:02 PM

    'खादी-ग्रामोद्योग 1 लाख करोड़ रुपए से अधिक का हुआ'

    नरेंद्र मोदी ने कहा कि गांवों में बड़ी संख्या में रोजगार निर्माण का एक और उदाहरण... हमारी खादी और ग्रामोद्योग है। देश में पहली बार खादी और ग्रामोद्योग एक लाख करोड़ रुपए से अधिक का हो चुका है। इन वर्षों में खादी और ग्रामोद्योग में एक करोड़ से अधिक रोजगार बने हैं। इसमें भी बड़ी संख्या में हमारी बहनों की हिस्सेदारी है।

    यह भी पढ़े-झारखंड के गुमला 12 चक्का ट्रक ने दो बाइक सवार को रौदा ,3 की दर्दनाक मौत


    Sat, 22 Oct 2022 11:59 AM

    युवाओं के कौशल विकास पर जोर: पीएम

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'आज हमारा सबसे अधिक बल युवाओं के कौशल विकास पर है। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत देश के उद्योगों की जरूरतों के हिसाब से युवाओं को ट्रेनिंग देने की एक बहुत बड़ा अभियान चल रहा है।' 


    Sat, 22 Oct 2022 11:57 AM

    समय-समय पर सौंपे जाएंगे नियुक्ति पत्र: पीएम मोदी

    पीएम मोदी ने कहा, 'आने वाले महीनों में इसी तरह लाखों युवाओं को भारत सरकार की ओर से समय-समय पर नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे। आज अगर केंद्र सरकार के विभागों में इतनी तत्परता आई है, इसके पीछे 7-8 साल की कड़ी मेहनत है। कर्मयोगियों का विराट संकल्प है।'

    यह भी पढ़े- दिवाली मनाने घर जा रहे 15 मजदूरों की मौत ,40 घायल


    Sat, 22 Oct 2022 11:56 AM

    भारत दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था: मोदी

    PM मोदी ने कहा, 'आज भारत दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था है। 7-8 साल के भीतर हमने 10वें नंबर से 5वे नंबर तक की छलांग लगाई है। ये इसलिए संभव हो पा रहा है, क्योंकि बीते 8 वर्षों में हमने देश की अर्थव्यवस्था की उन कमियों को दूर किया है, जो रुकावटें पैदा करती थीं।'


    Sat, 22 Oct 2022 11:53 AM

    'आत्मनिर्भर भारत के रास्ते पर चल रहे हम'

    पीएम मोदी ने कहा, 'विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि के लिए हम आत्मनिर्भर भारत के रास्ते पर चल रहे हैं। इसमें हमारे नवीन आविष्कारों, उद्यमी, किसानों और उत्पादन से जुड़े साथियों की बड़ी भूमिका है।'


    Sat, 22 Oct 2022 11:49 AM

    युवा शक्ति के लिए महत्वपूर्ण दिन: मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'आज भारत की युवा शक्ति के लिए महत्वपूर्ण दिन है। बीते 8 वर्षों में देश में रोजगार और स्वरोजगार का जो अभियान चल रहा है आज उसमें एक और कड़ी जुड़ी रही है, ये कड़ी रोजगार मेले की है। आज केंद्र सरकार 75,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र दे रही है।'



    Sat, 22 Oct 2022 11:39 AM

    पीएम मोदी ने 'रोजगार मेला' का किया शुभारंभ

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 10 लाख कर्मियों के लिए भर्ती अभियान 'रोजगार मेला' का शुभारंभ कर दिया है। 


    Sat, 22 Oct 2022 11:30 AM

    रीवा हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख

    मध्य प्रदेश के रीवा में हए हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। उन्होंने प्रत्येक मृतक के परिजनों के लिए PMNRF से 2 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।


    Sat, 22 Oct 2022 11:08 AM

    'रेलवे में पूरी तरह से परिवर्तन ला रहे PM'

    रोजगार मेला पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, 'PM  रेलवे में पूरी तरह से परिवर्तन ला रहे हैं। पहले किसी भी स्टेशन पर आप जाओ तो नाक बंद करना पड़ता था लेकिन अब आपको किसी भी स्टेशन पर काफी साफ-सफाई मिलेगी।आज राजस्थान में करीब 57,000 करोड़ रेलवे परियोजना को मंजूरी मिली है।'



    Sat, 22 Oct 2022 10:36 AM

    कोरोना के 2,112 नए मामले सामने आए

    देश में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,112 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,46,40,748 हो गई, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 24,043 रह गई है। देश में संक्रमण से चार और लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,28,957 पर पहुंच गई है।


    Sat, 22 Oct 2022 09:47 AM

    धनतेरस पर सोने-चांदी के रेट में बड़ी गिरावट

    Gold Silver Price On Dhanteras 2022: आज 22 अक्टूबर को धनतेरस है। इस दिन सोना-चांदी खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। अगर आप भी सोने-चांदी (gold silver latest price) की खरीदारी करने जा रहे हैं तो आपके लिए यह खबर काम की हो सकती है। बता दें कि पिछले कई दिनों से लगातार सोने चांदी के रेट घट रहे हैं। ऐसे में ग्राहक गोल्ड-सिल्वर खरीदने को लेकर उत्साहित हैं। कारोबारियों का भी मानना है कि इस साल धनतेरस दिवाली पर बंपर खरीदारी हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें...


    Sat, 22 Oct 2022 09:47 AM

    धनतेरस पर सोने-चांदी के रेट में बड़ी गिरावट

    Gold Silver Price On Dhanteras 2022: आज 22 अक्टूबर को धनतेरस है। इस दिन सोना-चांदी खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। अगर आप भी सोने-चांदी (gold silver latest price) की खरीदारी करने जा रहे हैं तो आपके लिए यह खबर काम की हो सकती है। बता दें कि पिछले कई दिनों से लगा .

    आप हमेंसे इस माध्यम से भी जुड़ सकते है 

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad