• Breaking News

    ईडी के सामने पेश हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ,मुख्यमंत्री ने कहा उन्हें मैं नहीं जानता

     

    ईडी के सामने पेश हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90

    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  / सूरज महतो 

    रांची : झारखंड की राजनीति व शासन-व्यवस्था के इतिहास में 17 नवंबर, गुरुवार का दिन एक अहम कड़ी के रूप में जुड़ गया है़ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अवैध खनन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (इडी) के समक्ष हाजिर हुए. इडी ने मुख्यमंत्री से नौ घंटे 40 मिनट तक पूछताछ की. इधर, यूपीए के मंत्री, विधायक व नेता मुख्यमंत्री आवास के सामने डटे रहे. केंद्र सरकार के खिलाफ बोले .


     यह भी पढ़े-श्रद्धा मर्डर केश में नया खुलसा :पहचान छिपाने के लिए आफताब ने जलाया श्रद्धा का चेहरा: आफताब के कटे हाथ का इलाज करने वाला डॉक्टर बना अहम गवाह


    पेशी से पहले मुख्यमंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इडी के तरीके पर सवाल उठाया व राज्यपाल पर भी निशाना साधा. इडी के नाम चिट्ठी भी जारी की और फिर काफिले के साथ इडी कार्यालय पहुंचे. छोटे भाई बसंत मुख्यमंत्री को छोड़ने इडी कार्यालय तक गये. इधर, पूछताछ के दौरान ही रात लगभग नौ बजे उनकी पत्नी कल्पना सोरेन इडी कार्यालय पहुंचीं. मुख्यमंत्री उनके साथ ही इडी कार्यालय से बाहर आये. मुख्यमंत्री की पेशी को लेकर राज्य में राजनीतिक सरगर्मी  बढ़ गयी है. झामुमो के कार्यकर्ता कई जिलों से राजधानी में पहुंच गये हैं.

    साहिबगंज में अवैध खनन के आरोप में गिरफ्तार पंकज मिश्रा के अवैध खनन में शामिल होने की जानकारी मुख्यमंत्री को नहीं थी. प्रेम प्रकाश के सिलसिले में पूछे गये सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें मैं नहीं जानता. अपने नाम पर माइनिंग लीज लेने के प्रश्न को यह कहते हुए टाल गये कि मामला सबज्यूडिस (न्यायालय में विचाराधीन) है. इसलिए इस मामले में कुछ भी कहना सही नहीं होगा.

    आप हमें से इस माध्यम से भी जुड़ सकते है 

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/
    .com/img/a/
    विज्ञापन 

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

















    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad