• Breaking News

    दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 :केजरीवाल की 10 गारंटी' जारी करेंगे

    दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 :केजरीवाल की 10 गारंटी' जारी करेंगे


    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90

    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  गौतम कुमार 

    नई दिल्ली : दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 को लेकर आम आदमी पार्टी की सक्रियता बढ़ गई है। गुजरात के पांच दिवसीय दौर से लौटे अरविंद केजरीवाल बृहस्पतिवार को  'केजरीवाल की 10 गारंटी' जारी करेंगे। यह कुल मिलाकर दिल्ली विधानसभा चुनाव 2022 की तर्ज पर होगा, जिसमें अरविंद केजरीवाल ने गारंटी का ऐलान किया था।

    यह भी पढ़े- दिल्ली-पटना-कोलकाता के बीच 350 की रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेन, बिहार के तीन शहरों में बनेंगे स्टेशन

    बुधवार को AAP की हुई अहम बैठक

    बता दें कि बुधवार को मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में वरिष्ठ नेताओं की एक अहम बैठक हुई। इसमें उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, प्रदेश संयोजक गोपाल राय, अनेक विधायक और वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

    यह भी पढ़े- यूक्रेन के साथ युद्ध हार रहा रूस? पुतिन ने कब्जे वाले खेरसॉन शहर से सेना वापस ली

    इस अहम बैठक में अरविंद केजरीवाल ने एमसीडी चुनाव से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर नेताओं के साथ विस्तार से चर्चा की। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि अरविंद केजरीवाल बृहस्पतिवार को ''केजरीवाल की 10 गारंटी'' जारी करेंगे।


    उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोग मांग कर रहे हैं कि अब एमसीडी में ऐसी सरकार आनी चाहिए जो भाजपा के भ्रष्टाचार और कूड़े के पहाड़ों को खत्म कर निगम में अच्छी व्यवस्था दें। उन्होंने कहा कि भाजपा के 15 साल के कार्यकाल में दिल्ली बर्बाद हो गई है। दिल्ली के हर कोने, हर गली, हर पार्क में कूड़ा फैला हुआ है। व्यापारियों और छोटे-छोटे दुकानदारों का शोषण हो रहा है। दिल्ली में एक आम आदमी को तब तक अपना मकान बनाने नहीं दिया जाता है, जब तक पैसे नहीं मिलते।

    यह भी पढ़े- एंबुलेंस को जगह देने के लिए पीएम मोदी ने अपने काफिले को रोका

    एक-एक उम्मीदवार की होगी बारीकी से जांच

    टिकट बंटवारे के संबंध में मनीष सिसोदिया ने कहा कि एक-एक उम्मीदवार का चयन बारीकी से जांच के बाद किया जाएगा। टिकट के लिए काफी लोगों ने आवेदन किया है। टिकट मांगने वाले सभी लोगों का सर्वे चल रहा है। बहुत ही प्रोफेशनल तरीके से एक-एक उम्मीदवार के बारे में सर्वे कराया जा रहा है और इसके बाद ही प्रत्याशियों की अंतिम सूची फाइनल होगी।


    कई वर्तमान पार्षदों के कट सकते हैं टिकट

    वहीं सूत्रों की माने तो नए सिरे से हुए परिसीमन के कारण बड़ी संख्या में पार्टी के वर्तमान पूर्व पार्षदों की टिकट कट गई है। इसके अलावा कई ऐसे पार्षद भी हैं जिनके छवि को देखते हुए टिकट नहीं देने पर विचार किया जा रहा है। ऐसे में उम्मीद है कि आप के वर्तमान 70 से 80 फीसदी पूर्व पार्षदों की टिकट पर कैंची चल सकती है।

    यह भी पढ़े-मुजफ्फरपुर देर रात आधा दर्जन अपराधियों ने अपने आप को पुलिस अधिकारी बता की लूटपाट।

    तेज हुआ कूड़ा संवाद अभियान

    आम आदमी पार्टी ने ‘कूड़े पर जनसंवाद’ अभियान को तेज कर दिया है। जनसंवाद के माध्यम से पार्टी के पदाधिकारी लोगों से कूड़े से जुड़ी समस्याओं को सुनेंगे और उनके समाधान पर चर्चा करेंगे। साथ ही लोगों को भाजपा शासित एमसीडी की दिल्ली को कूड़ा-कूड़ा करने की मंशा से अवगत कराएंगे। 20 नवंबर तक दिल्ली के सभी 13682 बूथों पर ''कूड़े पर जनसंवाद'' किए जाएंगे।  

    आप हमें से इस माध्यम से भी जुड़ सकते है 

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

     

    1 टिप्पणी:

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad