• Breaking News

    Sitamarhi News : बिहार के पूर्व कृषि मंत्री ने अपने ही सरकार पर रीगा चीनी मिल को लेकर हमला बोला

    Sitamarhi News  : बिहार के पूर्व कृषि मंत्री ने अपने ही सरकार पर रीगा चीनी मिल को लेकर हमला बोला


    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90

    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  सीतामढ़ी संवाददाता

     सीतामढ़ी:  सुधारकर सिंह  पूर्व कृषि मंत्री ने एक बार फिर से रीगा चीनी को लेकर अपनी महागठबंधन सरकार के खिलाफ हमला तेज कर दिया है . उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार रीगा चीनी मिल बंद होने का मुख्य कारण है. सीतामढ़ी के किसान भवन परिसर में पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह का किसानों ने शुक्रवार को स्वागत किया. किसानों ने चीनी मिल चालू कराने में सहयोग करने का आग्रह किया. इस मौके पर सुधाकर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान सरकार  किसानों के लिए कृषि रोड मैप बनाती है, जिसमें कृषि शब्द गायब हो जाता है, सिर्फ रोडमैप रह जाता है.

    पढ़े- Punjab News : रॉकेट लॉन्चर से तरनतारन,सरहली पुलिस स्टेशन पर अटैक


    अपनी सरकार को कटघरे में खड़े करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार सिर्फ और  सिर्फ सड़कों की खेती करती है. वहीं चीनी मिल को चालू कराने के सवाल पर कहा कि आगामी विधानसभा सत्र में मैं सवाल रखूंगा. आप अपने चुने हुए जनप्रतिनिधियों खासकर एमएलए से समर्थन करने का दबाव बनाइए, क्योंकि कोई भी जनप्रतिनिधि किसानों के सवाल पर चुप्पी साध लेता है .


    पढ़े-बिहार निकाय चुनाव हर हाल में तय तारीख पर ही होगा ,हुआ सुप्रीम और हाईकोर्ट से रास्ता साफ़


    उन्होंने आगे कहा कि किसान आज निरीह प्राणी बना हुआ है. उन्होंने कहा कि मैंने किसानों के लिए ही अपने पद से इस्तीफा दिया था. आज के समय में सबसे ज्यादा उपोक्षित सिर्फ किसान और कृषि विभाग ही है क्योंकि यह किसानों से संबंधित है. सुधाकर सिंह ने कहा कि कृषि पर बिहार सरकार द्वारा चार  हजार करोड़ का बजट बनाया गया है जबकि किसानों से सरकार डेढ़ लाख करोड़ रुपए कर के माध्यम से वसूल लेती है. राज्य में किसान बदहाल है. सुधाकर सिंह ने कहा कि बिहार के अन्य चीनी मिलों के अपेक्षा रीगा चीनी मिल को ज्यादा घाटा कैसे लगा यह जांच का विषय है. वहीं दूसरी चीनी मिल घाटे में नहीं है. सभी चीनी मिल लाभ में चल रहे हैं.  

    आप हमें से इस माध्यम से भी जुड़ सकते है 

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad