• Breaking News

    राजधानी दिल्ली में आंतकवादी की निशानदेही पर टुकड़े में शव बरामद मिला हैंड ग्रेनेड

     

    राजधानी दिल्ली में आंतकवादी  की निशानदेही पर  टुकड़े में शव बरामद  मिला  हैंड ग्रेनेड


    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90
    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र  / विवेक श्रीवास्तव 

    नई दिल्ली :  गणतंत्र दिवस से पूर्व दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा जहांगीरपुरी से गिरफ्तार किए गए खालिस्तानी आतंकियों के दो संदिग्ध सहयोगियों की निशानदेही पर शुक्रवार देर रात भलस्वा डेरी स्थित एक घर में छापेमारी कर वहां से दो हैंड ग्रेनेड व अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया है। बुधवार को सेल ने आतंकियों से सांठगांठ के आरोप में दो संदिग्ध जगजीत सिंह उर्फ जग्गा उर्फ जस्सा उर्फ याकूब उर्फ कप्तान व नौशाद को जहांगीरपुरी से गिरफ्तार किया था। जगजीत सिंह उधम सिंह नगर (उत्तराखंड) जिले के गुलत भोज क्षेत्र कोपा किरपाली और नौशाद बी ब्लाक, जहांगीरपुरी (दिल्ली) का रहने वाला है। दोनों कई जघन्य मामलों में शामिल रहे हैं। इनके पास से तीन पिस्टल व 22 कारतूस बरामद मिले थे, जिसके बाद दोनों पर गैर कानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम लगा दिया गया था।

    यह भी पढ़े-

    हिंदू मैरिज एक्ट केवल हिंदुओं पर ही लागू अंतर धार्मिक विवाह जोड़े पर नहीं

    हिंदू मैरिज एक्ट केवल हिंदुओं पर ही लागू अंतर धार्मिक विवाह जोड़े पर नहीं




    ग्रेनेड के बाद बिना धड़ के कई टुकड़ों में शव मिला

    इनसे पूछताछ के बाद भलस्वा डेरी से हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए। कमरे से खून के धब्बे मिलने पर इनकी निशानदेही पर बाद में भलस्वा डेरी के झोड़ से कई टुकड़ो में किसी युवक का शव बरामद किया गया। झोड़ से मृतक का सिर, हाथ व पैर मिले हैं। धड़ नहीं मिला है। मृतक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।


    यह भी पढ़े-

    .com/img/a/

    भाजपा सांसद रामकृपाल यादव ने बिहटा में शिविर के जरिए बांटे दिव्यांग जनों को निशुल्क सहायक उपकरण।


    मृतक पुलिस का मुखबिर होने का शक

    सूत्रों की मानें तो जिसकी हत्या की गई वह पुलिस का मुखबिर था। शक है कि नौशाद और जगजीत ने अपने कमरे में ही उस शख्स की हत्या की है और उसका वीडियो बनाकर पाकिस्तान व कनाडा में छिपे अपने हैंडलर को भेजा था। जगजीत सिंह, कनाडा में बैठे खालिस्तानी आतंकी अर्शदीप डल्ला के संपर्क में था। वह खालिस्तान टाइगर फोर्स से भी जुड़ा बताया जा रहा है।

    14 दिन की रिमांड पर भेजा

    नौशाद आतंकी संगठन ''हरकत उल अंसार'' से जुड़ा हुआ है। वह एक दोहरे हत्याकांड में सजा काट कर जेल से बाहर आया हुआ था। वह विस्फोटक अधिनियम के एक मामले में भी 10 साल की सजा भी काट चुका है। दोनों को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश कर 14 दिन के रिमांड पर लिया गया है।

    यह भी पढ़े-

    .com/img/a/

    झारखण्ड में सरकारी स्कूलों की बदहाली , छात्रों का भविष्य अंधकार में ,शिक्षकों कर रहे है मनमानी

    खालिस्तानी आतंकी ग्रुप से है संबंध

    पुलिस के कई आला अधिकारी भी वहां पहुंचे थे। बाद में लोगों को पता चला कि जिस कमरे में पुलिस ने छापेमारी की है वहां कुछ समय पहले किसी की हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। स्पेशल सेल का कहना है कि जगजीत सिंह, कुख्यात बांबीहा गिरोह के लिए भी काम करता है उसे विदेश में स्थित राष्ट्र विरोधी तत्वों से निर्देश मिलते रहे हैं। वह उत्तराखंड में हत्या के एक मामले में पैरोल जंप कर चुका है। उसके मोबाइल से आतंकी प्लानिंग का ब्लू प्रिंट बरामद हुआ है। अर्शदीप डल्ला, खालिस्तान टाइगर फोर्स का खूंखार आतंकी है। पिछले हफ्ते गृहमंत्रालय ने अर्शदीप डल्ला को आतंकी घोषित कर दिया है। उसी के बाद सेल ने यह कार्रवाई की। अर्शदीप 2017 से कनाडा में छिपा हुआ है और भारत में अपने गुर्गों के जरिए आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे रहा है।

    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad