• Breaking News

    हिंदू मैरिज एक्ट केवल हिंदुओं पर ही लागू अंतर धार्मिक विवाह जोड़े पर नहीं


    हिंदू मैरिज एक्ट केवल हिंदुओं पर ही लागू अंतर धार्मिक विवाह जोड़े पर नहीं



    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90
    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र  / एजेंसी 


    नई दिल्ली, एएनआइ। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि एंक अंतर धार्मिक जोड़े के बीच विवाह हिंदू मैरिज एक्ट के तहत नहीं आता है और केवल हिंदू ही इस कानून के तहत विवाह कर सकते हैं। तेलंगाना हाई कोर्ट के अगस्त 2017 के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस केएम जोसेफ और जस्टिस बीवी नागरत्ना की खंडपीठ ने शुक्रवार को यह टिप्पणी की। इसी के साथ अदालत ने मामले की सुनवाई फरवरी तक टाल दी।

    यह भी पढ़े-

    भाजपा सांसद रामकृपाल यादव ने बिहटा में शिविर के जरिए  बांटे दिव्यांग जनों को निशुल्क सहायक उपकरण।

    भाजपा सांसद रामकृपाल यादव ने बिहटा में शिविर के जरिए बांटे दिव्यांग जनों को निशुल्क सहायक उपकरण।


    हिंदू धर्म में दूसरी शादी अमान्य

    तेलंगाना हाई कोर्ट ने याचिकाकर्ता के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 494 के तहत कार्यवाही रद करने से इन्कार कर दिया था। भारतीय दंड संहिता की धारा 494 के अनुसार, जो कोई भी पति या पत्नी के जीवित रहते दूसरी शादी करेगा तो वह विवाह अमान्य होता है। इसके दोषी को सात वर्ष तक के कारावास और आर्थिक दंड का प्रविधान है।


    धारा 494 के तहत शिकायत

    हैदराबाद में याचिकाकर्ता के खिलाफ 2013 में आइपीसी की धारा 494 के तहत एक शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसमें आरोप लगाया गया है कि याचिकाकर्ता का विवाह फरवरी 2008 में हिंदू संस्कार के अनुसार शिकायतकर्ता से हुआ था, जिससे उनकी शादी 1955 के हिंदू विवाह अधिनियम के तहत हुई थी।

    यह भी पढ़े-

    .com/img/a/

    झारखण्ड में सरकारी स्कूलों की बदहाली , छात्रों का भविष्य अंधकार में ,शिक्षकों कर रहे है मनमानी


    याचिकाकर्ता बोला- मुझे फंसाया गया है

    याचिकाकर्ता ने कहा कि उसे मामले में झूठा फंसाया गया है और उसने कोई अपराध नहीं किया है। यह आरोप भी सही नहीं है कि उसने हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की है। याचिकाकर्ता ने खुद को एक ईसाई के रूप में दर्शाया जबकि शिकायतकर्ता एक हिंदू है। 

    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad