• Breaking News

    प्रधानमंत्री के टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत आईआईटी पटना ने 6 टीबी पीड़ितों को गोद लिया।

    प्रधानमंत्री के टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत आईआईटी पटना ने 6 टीबी पीड़ितों को गोद लिया।


    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90
    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र  / रईस अहमद 

     पटना: गत वर्ष 09 सितंबर 2022 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान का शुभारम्भ किया था। विश्व के कुल टीबी मरीजों का लगभग 25 प्रतिशत से अधिक मरीज भारत में हैं। टीबी रोग से ग्रसित अधिकतर लोग समाज के गरीब वर्ग से आते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2025 तक भारत से टीबी उन्मूलन का आह्वान किया है।

    आईआईटी पटना


    यह भी पढ़े-

    पुलिस ने 25 हजार के इनामी अपराधी के पैर में गोली मारी

    पुलिस ने 25 हजार के इनामी अपराधी के पैर में गोली मारी


    प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान की परिकल्पना सभी सामुदायिक हितधारकों को टीबी के इलाज में समर्थन देने और टीबी के उपचार की दिशा में देश की प्रगति में तेजी लाने के लिए की गई है। माननीय प्रधानमंत्री के इस अभियान में सहभागी बनते हुए बुधवार को आईआईटी पटना ने बिहटा प्रखण्ड के 6 टीबी मरीजों को गोद लिया तथा उन्हे पोषण किट प्रदान किया। इन मरीजों को अगले छः माह तक पौष्टिक आहार उपलब्ध आईआईटी पटना कि ओर से कराया जाएगा। साथ ही साथ आईआईटी पटना के टीम ने टीबी मरीजों को मोरल सपोर्ट प्रदान करने का आस्वासन दिया।

    आईआईटी पटना ने 6 टीबी पीड़ितों को गोद लिया।


    यह भी पढ़े-

    .com/img/a/

    बिहटा में अपराधियों ने की दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में दहशत का माहौल।


    उपस्थित टीम ने मरीजों के उपचार के बारे में जानकारी ली तथा उन्हें समझाया कि उपचार के साथ-साथ उचित पोषण की भी जरूरत है। इसलिए क्षय रोगियों को अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। साथ ही बताया गया कि टीबी के मरीज को अपनी डाइट में खासतौर से विटामिन ए, बी, सी, डी, ई लेना चाहिए । इसके अलावा मरीज को खाने में प्रोटीन भी भरपूर लेना चाहिए। इसके अलावा दवाओं को नियमित व समय पर लेना चाहिए।कार्यक्रम का आयोजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिहटा में किया गया।

    प्रधानमंत्री के टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत आईआईटी पटना ने 6 टीबी पीड़ितों को गोद लिया।


    यह भी पढ़े-

    .com/img/a/

    बिहटा में राष्ट्रीय युवा सप्ताह के अंतर्गत क्विज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।


    इस अवसर पर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान पटना के प्रो.इंचार्ज मेडिकल डॉ. सौरव कुमार पांडेय, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर कृपाशंकर सिंह, डॉ शोभाकांत पांडेय, मेडिकल ऑफिसर, आईआईटी पटना रविशंकर, नवीन कुमार तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के मेडिकल ऑफिसर इंचार्ज डॉ. कृष्ण कुमार एवं विधान जी उपस्थित थे।

    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

     

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad