• Breaking News

    पुलिस ने 25 हजार के इनामी अपराधी के पैर में गोली मारी

     

    पुलिस ने 25 हजार के इनामी अपराधी के पैर में गोली मारी

    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90
    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र  / राजकुमार चौहान 

    ग्रेटर नोएडा : वेस्ट स्थित बिसरख कोतवाली क्षेत्र के एसकेएस वर्ल्ड पब्लिक स्कूल के समीप मंगलवार रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश के पैर में गोली लगी है। घायल बदमाश की पहचान राजू के रूप में हुई है। वह मूल रूप से शाहजहांपुर का रहने वाला है और पंखिया गैंग का बदमाश है। बदमाश ने अपने साथियों के साथ मिलकर पांच महीने पहले ग्रेटर नोएडा के बीटा एक सेक्टर में मर्चेंट नेवी अधिकारी के घर में घुसकर परिवार को बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम दिया था।

    यह भी पढ़े-

    बिहटा में अपराधियों ने की दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में दहशत का माहौल।

    बिहटा में अपराधियों ने की दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में दहशत का माहौल।



    एडिशनल डीसीपी सेंट्रल नोएडा विशाल पांडे ने बताया कि कोतवाली प्रभारी अनिल राजपूत को मंगलवार रात 25 हजार के इनामी बदमाश के संबंध में सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर बताए गए स्थान पर घेराबंदी की गई। पुलिस को देखकर बदमाश ने गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी है। घायल बदमाश राजू को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। 

    यह भी पढ़े-

    .com/img/a/

    बिहटा में राष्ट्रीय युवा सप्ताह के अंतर्गत क्विज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।



    बदमाश ने अपने साथियों के साथ मिलकर बीटा एक सेक्टर में 10 लाख से अधिक की डकैती की घटना को अंजाम दिया था। घटना में शामिल कुछ अन्य बदमाश अभी फरार चल रहे हैं। पुलिस उनकी भी तलाश कर रही है। पूछताछ के दौरान पता चला है कि बदमाश अपने साथियों के साथ लंबे समय तक प्रदेश के बाहर छिपा हुआ था। मंगलवार को है घटना करने के इरादे से ग्रेटर नोएडा वेस्ट आया था। इसी दौरान वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad